{"_id":"606e0f9f8ebc3ec4ac0694e2","slug":"be-cautious-your-maid-can-steal-things-from-home-police-released-a-picture-of-two-vicious-women-mohali-news-pkl4096395178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्क रहें.. आपकी कामवाली ही कहीं घर न कर जाए खाली, पुलिस ने दो शातिर महिलाओं की तस्वीर की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्क रहें.. आपकी कामवाली ही कहीं घर न कर जाए खाली, पुलिस ने दो शातिर महिलाओं की तस्वीर की जारी
विज्ञापन
शातिर महिलाओं की फोटो।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। ट्राइसिटी में लोगों के घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ाने वाला महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय हो गया। यह शातिर महिलाएं लोगों के घरों में काम करने के बहाने कामवाली बनकर पहले नौकरी लेती हैं और इसके बाद मौका पाकर सामान चोरी करके फरार हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए सीआईए स्टाफ मोहाली की ओर से बुधवार को एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। साथ ही इस गिरोह की दो शातिर महिलाओं की तस्वीरें भी सीआईए स्टाफ ने जारी की हैं। वहीं, लोगों को हिदायत दी गई है कि घरों में किसी भी महिला या नौकर को काम पर रखने से पहले उनकी पूरी तरह पड़ताल जरूर करें। उनके पते और पहचान के कागजात में आधार कार्ड जरूर देखें और इन कागजात की एक फोटो कॉपी अपने रिकॉर्ड में जरूर रखें। वहीं, इस तरह की वारदात में शामिल शातिर महिलाओं के बारे में जानकारी मिलने पर इसकी सूचना सीआईए स्टाफ की ओर से जारी किए गए दो हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 99887-82500 या 98763-52608 पर जरूर दें। इन नंबरों पर कॉल करते ही पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।
सीआईए स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक शातिर महिलाओं का यह गिरोह कोरोना काल में सक्रिय हुआ है। यह महिला गिरोह पूूरी रणनीति से इलाके में जाता है और उन इलाकों में वारदात करता है जहां पर अधिकतर रिहायशी सोसायटीज हैं और इनमें कामकाजी परिवार ज्यादा रहते हैं। इस गिरोह की शातिर महिलाएं लोगों के घरों में जाते ही दलील देती हैं कि उन्हें काम पर रख लें। वह अपनी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं देती हैं और नौकरी लेते समय खुद को बंगाल या मध्यप्रदेश की रहने वाली बताती हैं।
इसके बाद जब उन्हें नौकरी मिल जाती है, तो मौका पाकर घर का कीमती सामान चोरी करके फरार हो जाती हैं। यह घरों से ज्यादातर सोना, चांदी और नकदी ही चोरी करती हैं। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज ने लोगों को हिदायत दी है कि वह अपनी सोसायटी के सुरक्षा कर्मचारियों को ऐसी शातिर महिलाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक जरूर करें। साथ सोसायटी में काम करने आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला की पूरी जानकारी जुटाएं। इनका पूरा नाम, लोकल पता, फोटो, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जरूर चेक करें। इनकी पूरी पड़ताल करने के बाद ही उन्हें सोसायटी में अंदर जाने दिया जाए।