फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Be careful... every hour... stray dogs are biting people.

Mohali News: जरा संभलकर... हर एक घंटे में ..... लोगों को काट रहे लावारिस कुत्ते

Thu, 17 Oct 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Be careful... every hour... stray dogs are biting people.
मोहाली। जिला मोहाली में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कुत्ते के काटने के मामले अस्पताल में पहुंच रहे हैं। शहर की सड़कों-गलियों में कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं। नौ माह में जिले में डॉग बाइट के करीब 4902 केस सामने आ चुके हैं। हालात यह हैं कि अब मोहाली डेंजर जोन में पहुंच चुका है। जिले के भीतर शहरी एरिया ज्यादा है जिसकी वजह से लावारिस कुत्तों के काटने के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पहले ही पशु पालन विभाग और निगमों को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए कहा गया, लेकिन इसकी गंभीरता से ढंग से नहीं लिया जा रहा है। मोहाली नगर निगम की हाउस की मीटिंग में कई बार यह मामला पहले ही गूंज चुका है। इसी वर्ष 2024 में लावारिस कुत्तों के लोगों को काटने की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल में आने वाले डॉग बाइट के मामलों में पाया गया है कि 30 फीसदी मामलों में यह लावारिस कुत्ते दोपहिया वाहन चालकों और साइकिल चालकों के पीछे पड़े और उनको काट खाया। इसके साथ ही कई मामले मोहाली के पार्कों के हैं, जहां खेलते हुए बच्चों को लावारिस कुत्तों ने काटा। इसके साथ ही खरड़ के कई इलाकों में लावारिस कुत्तों के मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन




क्या कहते हैं डाक्टर....
इस संबंधी डॉ़ बॉबी शर्मा ने बताया कि जब कभी भी कुत्ता काटे तो उस शरीर के अंग को साबुन और पानी से अच्छे से धो लेना चाहिए। इसके बाद तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर टीका लगवाना चाहिए और दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक डाॅग बाइट के मामले
जनवरी में 580 केस
फरवरी में 557 केस
मार्च में 645 केस
अप्रैल में 510 केस
मई में 603 केस
जून में 590 केस
जुलाई में 517 केस
अगस्त में 468 केस
सितंबर में 432 केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed