फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BDPO office remains vacant in Block Majri, development work of villages stopped

Mohali News: ब्लॉक माजरी में बीडीपीओ दफ्तर रहता खाली, गांवों के विकास कार्य रुके

Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
BDPO office remains vacant in Block Majri, development work of villages stopped
नयागांव। ब्लॉक माजरी में बैठने वाले बीडीपीओ ऑफिस तकरीबन खाली रहता है ऐसे में 100 गांवों के लोगों को अपने काम करवाने में काफी दिक्कत आती है। बड़ी उम्मीद से सरपंच और लोग बीडीपीओ ऑफिस आते हैं कि उनके काम होंगे लेकिन वह बीडीपीओ ऑफिस के चक्कर लगाकर चले जाते हैं क्योंकि कुर्सी खाली मिलती है। बता दें कि बीडीपीओ के पास मोरिंडा का चार्ज है और ब्लॉक माजरी का एडिशनल चार्ज है। इसके चलते वह कम ही ब्लॉक माजरी में बैठते हैं। जब भी आते हैं, जल्दी चले जाते हैं। अनेकों ऐसे काम है जो बीडीपीओ के न बैठने के कारण पेंडिंग हो जाते हैं।
विज्ञापन


स्थाई रूप से बीडीपीओ लगाया जाए
हम जब भी ब्लॉक माजरी बीडीपीओ ऑफिस में जाते हैं तो तकरीबन उनकी कुर्सी खाली मिलती है। गांव के विकास कार्य इससे प्रभावित होते हैं। हमारी सरकार से मांग है कि यहां स्थाई रूप से बीडीपीओ लगाया जाए। - लखबीर चौधरी, सरपंच गोचर गांव
विज्ञापन

बीडीपीओ का मोरिंडा के साथ ब्लॉक माजरी का एडिशनल चार्ज दिया गया है जिसके चलते यह कभी-कभी ब्लॉक माजरी आते हैं। आम पब्लिक अपने काम के लिए यहां ऑफिस के चक्कर लगाती रहती है लेकिन ऑफिस तकरीबन खाली पड़ा रहता है। हमारी सरकार से मांग है यहां स्थाई रूप से बीडीपीओ लगाया जाए। - संजीव शर्मा, सरपंच सिसवां गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed