फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bank manager eluded by police, cashier remanded for 5 days

Mohali News: बैंक मैनेजर पुलिस पकड़ से दूर, कैशियर का 5 दिन का रिमांड

Fri, 16 Feb 2024 09:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bank manager eluded by police, cashier remanded for 5 days
एक्सिस बैंक के कर्मचारी खातों की करते रहे जांच, घपले की सही रकम की जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन

संवाद एजेंसी
नयागांव। बांसेपुर के गांव में बैंक मैनेजर धोखाधड़ी कांड में तीसरे दिन भी बैंक के सीनियर अधिकारी खातों की जांच करते नजर आए। तीसरे दिन भी बैंक आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। वहीं बैंक कैशियर का एक दिन का रिमांड खत्म होने पर फिर से शुक्रवार को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा गया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।
शुक्रवार को भी करीब 25 लोगों ने बैंक खातों की जांच के लिए आवेदन दिए हैं। जिसके बाद खातों से गायब पैसों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जांच कर रही बैंक कर्मियों की टीमें भी सही आकड़ों को बताने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अभी इस बात कि जांच चल रही है कि आरोपी मैनेजर ने कितने पैसों का गबन किया है। साथ ही उन खातों की जांच भी की जा रही है, जिसमें इसी ब्रांच से पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में शिफ्ट हुए हैं। इसके अलावा उस दिन के बैंक बाउचर, चेक बुक की तलाश कर मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद फुटेज खंगालने शुरू किए तो पाया कि बैंक मैनेजर 13 फरवरी को शाम करीब 8 बजे ब्रांच से निकला था। वहीं पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ स्थित अंबिका फ्लोरेंस के प्रिमरोज टावर में भी मैनेजर के घर की तलाशी ली थी, जहां पुलिस कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मैनेजर गौरव शर्मा 13 -14 फरवरी की मध्यरात्रि रात करीब डेड़ बजे सोसाइटी में आया और 14 फरवरी को सुबह साढ़े आठ के करीब जाता देखा गया था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। वहीं बैंक के एक मुलाजिम ने बताया कि उसने 14 फरवरी को गौरव शर्मा को फोन कर ब्रांच में आने को कहा था, लेकिन वह अपनी मां के कैंसर का बहाना बनता रहा और कहता रहा कि उसकी मां बहुत सीरियस है। इसलिए वह उन्हें ऐसी हालत में छोड़कर नहीं आ सकता है। इसके बाद देर शाम फोन बंद कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसकी लोकेशन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
पुलिस ने आरोपी के कई ठिकानों पर रेड की है। पुलिस के हाथ जो सुराग लगे हैं, उनकी हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।
-धर्मवीर सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed