{"_id":"64cd497a2456ec63fea82aafaf896464","slug":"bank-employ-account-withdraw-34-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी के अकाउंट से 34 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारी के अकाउंट से 34 हजार निकाले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sat, 25 Oct 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
गांव दयालपुरा निवासी बैंक कर्मचारी के अकाउंट से 34 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रमनप्रीत सिंह निवासी गांव दयालपुरा ने बताया कि वीरवार को उन्हे मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 34030 रुपये एचडीएफसी बैंक के एटीएम कार्ड निकाले गए हैं, जबकि उनका एटीएम कार्ड उनके पास था।
विज्ञापन
उसने बताया कि कुछ दिन पहले जीरकपुर के एक स्टोर से कार्ड स्वैप करवाया था और उसके बाद उसने कोई कहीं भी खरीदारी नहीं की। उसने शक जाहिर किया कि हो सकता है वहां पर उसके कार्ड की क्लोनिंग की गई हो। उसने बताया कि जब वह उस स्टोर में सीसीटीवी फुटेज में देखने गए तो फुटेज नहीं दिखाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हे शक है कि उनके एटीएम का क्लोन उसी स्टोर में बनाया गया है। उसने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। थाना मुखी दीपइंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन