{"_id":"68701cdd696f7af3e30bee7f","slug":"baltana-underpass-file-approved-for-gazette-notification-of-section-11-for-land-acquisition-mohali-news-c-71-1-mli1010-131048-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलटाना अंडरपास : जमीन अधिग्रहण के लिए सेक्शन-11 की गैजेट नोटिफिकेशन के लिए फाइल मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलटाना अंडरपास : जमीन अधिग्रहण के लिए सेक्शन-11 की गैजेट नोटिफिकेशन के लिए फाइल मंजूर
विज्ञापन
जीरकपुर। हरमिलाप नगर रेलवे फाटक रायपुरकलां-बलटाना पर अंडरपास के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए सेक्शन-11 की गैजेट नोटिफिकेशन के लिए फाइल को मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन ने वीरवार को पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बिना किसी के दबाव में आए जमीन अधिग्रहण के लिए ठोस व निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है ताकी भविष्य में कोई भी चरण छूट न जाए। रेलवे फाटक हटाओ-अंडर पास बनाओ संघर्ष कमेटी आरयूबी 123 भी कागजी कार्यवाही का पूरा समर्थन करती है। लोगों के अनुसार सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू और पार्षद अनिल दूबे के मार्गदर्शन से यह काम गति पकड़ रहा है। जल्द ही अखबार में सेक्शन-11 का नोटिस आ जाएगा।
सेक्शन-11 का नोटिफिकेशन को मंजूरी मिलना और अंडरपास बनाने की फाइल को रफ्तार मिलना सराहनीय है। जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया है। उनके प्रयासों से ही संभव हो पाया है। -समरपाल, हरमिलाप नगर फेस 2, बलटाना
हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने का रास्ता धीरे-धीरे साफ हो रहा है, अंडरपास बनने के बाद लाखों लोगों को दोनों तरफ आने-जाने में सुविधा मिलेगी। - बिंदु, रविन्द्रा एनक्लेव, बलटाना
विज्ञापन
सांसद ने लोगों की समस्याओं को करीब से देखा और समझा है। इस कारण ही जमीन अधिग्रहण के लिए फाइल को मंजूरी मिली है। आरयूबी 123 का काम मुकम्मल होने के बाद लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। -बिट्टू गोयल, आनंद बिहार फेज- 2, बलटाना।