फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bail granted to jailed Amandeep Singh alias Mani Topi in intention-to-murder case.

Mohali News: इरादा-ए-कत्ल मामले में जेल में बंद अमनदीप सिंह उर्फ मनी टोपी को जमानत

Wed, 06 Dec 2023 07:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 06 Dec 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Bail granted to jailed Amandeep Singh alias Mani Topi in intention-to-murder case.
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- मनी टोपी ने शिकायतकर्ता को मुक्के मारे, इरादा कत्ल में कोई आरोप नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली अदालत में इरादा कत्ल मामले में जेल में बंद अमनदीप सिंह उर्फ मनी टोपी मामले की सुनवाई हुई। मनी टोपी ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में सीआरपीसी की धारा 439 के तहत नियमित जमानत याचिका लगाई थी।
सरकारी वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मनी टोपी पर संगीन अपराध है। मनी टोपी व उसके साथियों के खिलाफ असलम खान निवासी जीरकपुर ने चाकू व गंडासी से हमला करने का आरोप लगाया था। जीरकपुर पुलिस ने मामले में 20 सितंबर को सभी के खिलाफ जीरकपुर थाने में इरादा कत्ल की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सरकारी वकील ने अदालत में इस केस में हुई बरामदगी व रिकार्ड भी पेश किया और मनी टोपी की नियमित जमानत याचिका को रद्द करने की बात कही। वहीं मनी टोपी के वकील ने अदालत में तर्क दिया कि उसे 22 अक्तूबर 2023 को मामले में गिरफ्तार किया गया था। मनी के खिलाफ केवल यह आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को मुक्कों से मारा है, इसलिए आईपीसी की धारा 307 के संबंध में उस पर कोई आरोप नहीं है। हिरासत के दौरान याचिकाकर्ता को छिपाए गए पिस्टल, पांच कारतूस और स्कूटी पुलिस को बरामद करवा दी गई थी।
विज्ञापन

मनी टोपी के वकील ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी को मामले में आगे की पूछताछ या रिकवरी उद्देश्यों के लिए आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा मौजूदा मामले में बरामदगी पहले ही की जा चुकी है। मनी को अनिश्चितकाल तक सलाखों के पीछे रखने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा, खासकर तब जब वह जमानत के सभी नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए तैयार है। अदालत ने सभी दलीलें सुनने के बाद अमनदीप सिंह उर्फ मनी टोपी की नियमित जमानत याचिका को मंजूर कर लिया और उसे 40 हजार रुपये की राशि के निजी बांड भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

असलम खान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसका सुभाष नाम के शख्स से करीब छह महीने पहले झगड़ा हुआ था। 19 सितंबर 2023 को उसके दोस्त साहिल ने फोन किया और झगड़े में समझौता करने के लिए कहा। उसने कहा कि सुभाष उसे मनी टोपी के घर बुला रहा है। वह अपने दोस्त साहिल के साथ उसके घर के बाहर चला गया। वहां मनी टोपी, सुभाष और दो अन्य लोगों की आपस में बातचीत चल रही थी। तभी उनमें से एक अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर गया और एक चाकू व गंडासी लेकर वापस आया। उसने चाकू सुभाष को दे दिया। इसी समय सुभाष ने ललकारा मारकर असलम को पकड़ने के लिए कहा। मनी टोपी और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बाजुओं से पकड़ लिया और सुभाष ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। सुभाष ने चाकू का दूसरा वार किया जो उसके बाएं हाथ में आर-पार हो गया। तभी मनी टोपी और अज्ञात लोगों ने भी उस पर हमला कर दिया। जब उसका दोस्त उसे छुड़ाने आया तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। उनका शोर सुन लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। इस दौरान सभी आरोपी उन्हें यह धमकी दे रहे थे कि दोबारा मिले तो बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद वे अपने हथियारों के साथ भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed