{"_id":"57508a914f1c1b6a79109a3e","slug":"baba-balaknath-birthday-baba-birthday-celebration-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बालक नाथ जी का जन्मदिवस, समागम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बालक नाथ जी का जन्मदिवस, समागम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
धरम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री बाबा बालक नाथ जी का जन्मदिवस वीरवार को पूरे शहर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में बाबा जी का अभिषेक किया गया और संकीर्तन मंडलियों ने बाबा जी का महिमा का गुणगान किया। साथ ही अटूट लंगर भी लगाए गए।
सेक्टर-65 कंबाली स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में कई दिनों से जन्मदिवस के संबंध में समागम चल रहा था। इसी कड़ी में बुधवार रात को बाबा जी का जागरण आयोजित किया। मंदिर के प्रमुख बाबा यशपाल जी महाराज ने बाबा जी का चिराग प्रज्ज्वलित करके का जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान काफी संख्या में शहर व अन्य इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस मौके पर बाबा यशपाल जी ने श्रद्धालुओं को नेक कमाई करने की नसीहत दी। साथ ही उन्होंने कहा कि समय बिल्कुल बदल चुका है। ऐसे में कंपीटिशन बढ़ गया है, लेकिन कभी मुश्किल आए तो घबराएं नहीं। फेज-2 श्री राधा कृष्ण मंदिर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में भी समागम करवाया गया। इस दौरान सुबह मंदिर परिसर में हवन किया गया। इसमें काफी संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए। साथ ही बाबा जी को भोग लगाया गया। वहीं, शाम को बाबा जी का कीर्तन किया गया।