फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Azizpur toll plaza and PRTC employees assaulted, six injured

टोल प्लाजा व पीआरटीसी कर्मचारियों के बीच झड़प, 6 घायल

Mon, 17 Oct 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Azizpur toll plaza and PRTC employees assaulted, six injured
लांडरां/बनूड़। अजीजपुर टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों और पीआरटीसी के चालकों-परिचालकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें बस के परिचालक समेत टोल प्लाजा के छह कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस संबंधी बनूड़ के थानाध्यक्ष करमजीत सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के छह अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 9 बजे पीआरटीसी की यात्रियों से भरी बस जीरकपुर से बनूड़ की ओर आ रही थी। यह बस जब हाईवे पर अजीजपुर टोल प्लाजा पर पहुंची तो पीआरटीसी बस के परिचालक और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और बात लाठी-डंडों तक पहुंच गई। बस के यात्री जब छुड़वाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट के दौरान बस चालक, परिचालक और कुछ यात्रियों सहित टोल प्लाजा के कर्मचारी बड़ी संख्या में घायल हो गए। इस बीच इस मार्ग पर आने वाली पीआरटीसी की बसों को भी रोक दिया गया, जिनके चालक और परिचालकों ने बीच सड़क पर बसें खड़ी करके रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में मरीजों को ले जाने वाली कई एंबुलेंस और वीआईपी वाहन भी फंसे रहे और रात के अंधेरे में राहगीर परेशान होते रहे। जब इस घटना का पता थाना बनूड़ के थानाध्यक्ष करमजीत सिंह को चला, तो वह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला नहीं सुलझता देख डीएसपी सुरिंदर मोहन भी पहुंच गए और उन्होंने पीआरटीसी कर्मचारियों को दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीआरटीसी कर्मचारियों ने जाम खोल दिया और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी लेन से जा रहे थे, रोकने पर की मारपीट
टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगी थी। बस चालक ने उन्हें वीआईपी लेन से बस निकालने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बस में फास्टैग होने के चलते वह वीआईपी लेन से नहीं जा सकते, क्योंकि कैमरों से प्रबंधन को पता चल जाता है और वह उनके पैसे काटते हैं। इस बीच बस परिचालक ने कर्मचारियों की पूरी बात सुने बिना अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद बस के परिचालक ने अन्य पीआरटीसी बसों के परिचालकों और चालकों को बुलाकर कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। इस मारपीट में उनके छह कर्मचारी जसबीर सिंह पुत्र शाम लाल निवासी बनूड़, राजकुमार पुत्र सतिंदर सिंह निवासी बनूड़, अभिषेक खान पुत्र यूसुफ खान निवासी गांव कराली थाना बनूड़, दीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी पटियाला और सतनाम सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी बनूड़ गंभीर घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए बनूड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।

बस चालक से बदसलूकी और वर्दी फाड़ने का आरोप
इस मामले में पीआरटीसी के चालक और परिचालक ने बताया कि बस में फास्टैग लगा है। उन्होंने यात्रियों को जल्द पहुंचाने के लिए टोल कर्मियों को वीआईपी लेन से बस निकालने को कहा था। इसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बस के परिचालक के साथ बदसलूकी की और उसकी वर्दी फाड़कर मारपीट की। टोल कर्मचारियों की पिटाई से घायल हुए बस के परिचालक का राजपुरा के एपी जैन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फोटो कैप्शन
लांडरां/बनूड़। आवाजाही ठप करने के बाद टोल प्लाजा पर परेशान हो रहे राहगीर।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed