{"_id":"acfb3677d6bc2ace93dd4c21fea8484e","slug":"awarded-top-65-kids-education-and-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा एवं खेलों में अव्वल 65 बच्चे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा एवं खेलों में अव्वल 65 बच्चे सम्मानित
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-71 की पीपुल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर समागम कोठी नंबर-2396 के सामने वाले पार्क में कराया गया।
समागम में एसडीएम लखमीर सिंह मुख्य मेहमान थे। प्रधानगी सिटीजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम के प्रधान सतवीर सिंह धनोआ ने की।
समागम में पीयू चंडीगढ़ में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. रौणकी राम ने लोगों को भगत सिंह के जीवन और फलसफे के बारे में जागरूक किया।
15 बच्चों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर अधारित लेख पढ़े और कविताएं पेश कीं। पांच बच्चों ने देशभक्ति गीत सुनाए। श्री हेमकुंट स्कूल के बच्चों द्वारा नाटक का मंचन किया गया।
इस दौरान एसोसिएशन ने शिक्षा एवं खेलों में विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले 65 बच्चों को सम्मानित किया। उन्हें एसडीएम लखमीर सिंह और सतवीर सिंह धनोआ ने सम्मानित किया।
एसोसिएशन के सदस्यों ने भी एसडीएम समेत समागम में पहुंची कई शख्सीयतों का विशेष तौर पर सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान निर्मल सिंह बिलिंग, महासचिव कुलदीप सिंह, पूर्व पार्षद अमरीक सिंह सोमल, हरपाल चन्ना, जरनैल क्रांति, करम सिंह धनोआ, महिंदर सिंह मावी, बचन सिंह बोपाराय, हरबंस सिंह, देश राज, सुरजीत बेदी, संत सिंह, प्रेम सिंह, पवन कुमार, मनजीत सिंह और गुरदीप सिंह भी मौजूद थे।