{"_id":"6535868482cba84839006af4","slug":"aunts-son-raped-her-by-intoxicating-her-with-juice-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1001-6987-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जूस पीते ही बेहोश हुई युवती, मौसी के लड़के ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना दोस्तों को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: जूस पीते ही बेहोश हुई युवती, मौसी के लड़के ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना दोस्तों को भेजा
Mon, 23 Oct 2023 10:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:15 AM IST
सार
युवती ने बताया कि एक दिन जब वह संस्थान से लौटी तो घर पर उसकी मौसी-मौसा नहीं थे। केवल मौसी का बेटा था। उसने जूस में कुछ नशा मिलाकर दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो वह उसकी वीडियो बना चुका था। इसके बाद वह उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसी के बेटे ने जूस में नशा मिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल किया। यह वारदात संगरूर की होने के कारण मोहाली के बलौंगी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्जकर थाना सदर धूरी को भेज दी है। आरोपी संगरूर के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि 2021 में वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारी कर रही थी। तभी मौसी ने जानकारी दी कि उनके घर के पास एक संस्थान बीएसएफ भर्ती की तैयारी करवाता है। इसके बाद वह अपनी मौसी के घर रहने चली गई। एक दिन जब वह संस्थान से लौटी तो घर पर उसकी मौसी-मौसा नहीं थे। घर पर केवल मौसी का बेटा था।
विज्ञापन
उसने जूस में कुछ नशा मिलाकर दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो वह उसकी वीडियो बना चुका था। इसके बाद वह उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
जब इसके बारे में उसने मौसा से कहा तो उन्होंने बेटे को कुछ कहने के बजाय उसे ही समझाकर घर भेज दिया। जब वह कुछ दिन बाद अपने घर जाकर सैलून की जॉब करने लगी तो मौसी का बेटा वहां भी आ गया और वीडियो सभी को दिखाने की बात कहकर जबरन संबंध बनाता था। इसके बाद उसने अपने परिवार से कहा कि कहीं मेरी शादी करवा दो लेकिन इसकी खबर मौसी के बेटे को भी लग गई। उसने शादी रुकवाने के लिए उसकी दो महिला दोस्तों को वीडियो भेज दिया। इसके बाद उसने साथ में मोहाली जाने को कहा। मना करने पर सभी को वीडियो भेजने का डर दिखाया। इसके बाद वह घरवालों को बिना बताए मोहाली में रहने लगी। वहां पर वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और मना करने पर पिटाई भी करता था। परेशान होकर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।