फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Audi driver hit the car, elderly woman died, son injured

Mohali News: ऑडी चालक ने कार को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा जख्मी

Mon, 21 Aug 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Audi driver hit the car, elderly woman died, son injured
मोहाली। सेक्टर 79-80 के लाइट प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार बुजुर्ग मां की मौत हो गई और उसका बेटा जख्मी हो गया। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान न्यू मिलाप नगर, अंबाला शहर (हरियाणा) निवासी स्वदेश शर्मा (80) के रूप में हुई है। वहीं, दिल्ली नंबर की ऑडी कार चालक आरोपी की पहचान मीत के रूप में हुई है। जख्मी युवक अंकुर शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंकुर शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब छह बजे वह और उसकी मां कार में अंबाला से फेज-7 मोहाली जा रहे थे। जब वह सेक्टर-79-80 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो बायीं तरफ से तेज रफ्तार ऑडी कार आई। उसके चालक ने लापरवाही से उनकी कार में जाेरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। उनकी कार पलट गई और उन्हें काफी चोटें लगीं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पीड़ित को इलाज के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed