फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Audi car crushes street vendor, leg severed from body, death

Mohali News: ऑडी कार ने रेहड़ी चालक को कुचला, टांग शरीर से हुई अलग, मौत

Thu, 15 Feb 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Audi car crushes street vendor, leg severed from body, death
खरड़। चंडीगढ़-खरड़ रोड़ के गिल मोड़ के नजदीक चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने रेहड़ी वाले को कुचल डाला। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ी चालक टक्कर लगने के बाद दूर तक घिसटता ही चला गया। इस हादसे में उसकी एक टांग शरीर से कट कर अलग हो गई। दुर्घटना के कुछ मिनट बाद ही रेहड़ी चालक कुंती ओराव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त ऑडी कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार का नंबर पता होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। थाने के मुंशी ने बताया कि इस केस की जांच सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह कर रहे हैं जो अभी किसी अन्य केस में व्यस्त हैं। सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को बार9बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। 35 वर्षीय कुंती ओराव अस्पताल रोड़ पर गार्डन कालोनी में किराए के एक मकान में रहता था और गिलको वैली में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। कुंती मूलरूप से वेस्ट बंगाल का रहने वाला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुंती सोमवार की देर रात को गिलको वैली से वापस अपने घर को लौट रहा था। कार की टक्कर लगने से रेहड़ी टूट कर चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार के सेफ्टी बैग्स खुल गएए जिस कारण कार चालक को कोई चोट नहीं लगी। वह हादसे के बाद कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की सूचना एंबुलेेंस को दी और उसका शव सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवाया। मृतक के घरवालों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed