फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attempt to rob the shop on the pretext of buying biscuits, two robbers caught with weapons

बिस्कुट खरीदने के बहाने दुकान में लूट की कोशिश, दो लुटेरे हथियार समेत काबू

Sat, 13 Nov 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the shop on the pretext of buying biscuits, two robbers caught with weapons
खरड़। शहर की झुगियां रोड पर वीरवार देर रात को तीन हथियारबंद लुटेरों ने एक करियाने की दुकान में लूट की कोशिश की। दुकानदार ने अन्य लोगों की मदद से दो लुटेरों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक लुटेरा फरार हो गया। खरड़ सिटी पुलिस ने काबू किए गए कथित आरोपियों अजय कुमार और अंकित कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके शुक्रवार को अदालत में पेश किया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही इसी दुकान के नजदीक एक अन्य दुकान की पहली मंजिल पर किराये पर आकर रहने लगे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में झुगियां रोड पर हिंदोस्तान जनरल स्टोर के मालिक मनी शर्मा ने बताया कि वीरवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी दुकान में अकेला था तो उसकी दुकान के बाहर दो लोग आए और उन्होंने बिस्कुट खरीदने के लिए कहा। दुकानदार मनी शर्मा उनके लिए बिस्कुट लेने के लिए दुकान के अंदर गया तो कथित आरोपी भी उसके पीछे ही दुकान के अंदर घुस गए। इसी बीच इनके तीसरे साथी ने दुकान का शटर नीचे गिरा दिया और दुकान के अंदर एक लुटेरे ने मनी शर्मा को गले से पकड़ लिया और दूसरे लुटेरे ने उसे नीचे गिराकर उसका गला दबा दिया और कट्टा दिखाकर दुकान के गल्ले से नकदी उनके हवाले करने को कहा। मनी शर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए एक लुटेरे से उसका कट्टा पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दुकान के बाहर खड़े अमरजीत सोही और हरमनजोत सिंह समेत कई लोग वहां पहुंच गए और दुकान का बंद शटर खोला तो तभी तेजी से आरोपियों ने मनी शर्मा की दुकान के गल्ले में रखी नकदी लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने दोनों आरोपियों को वहीं दबोच लिया। पुलिस ने दुकानदार मनी शर्मा के बयान पर आरोपी अजय कुमार, अंकित कुमार और तीसरे फरार आरोपी कर्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी अजय कुमार और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed