फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   attack on zomato delivery boy in kharar

जोमेटो से मंगवाया चिकन चिल्ली, बाद में डिलिबरी ब्वॉय पर किया हमला

Mon, 02 Sep 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
attack on zomato delivery boy in kharar
खरड़। खरड़ स्थित दर्पण सिटी में नशे में धुत चार लोगों ने शनिवार रात जोमेटो से पहले चिकन चिल्ली मंगवाया। इसके बाद सामान देने आए डिलिवरी ब्वॉय से उलझ गए। वह उसे आर्डर खुद कैंसिल करने के लिए कहने लगे। जब उसने ऐसा नहीं किया तो आरोपी सामान लेकर एक बिल्डिंग पर चढ़ गए। अंधेरे में उन्होंने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद डिलिवरी ब्यॉय ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई जिसने दो लोगों को पकड़कर पूरी रात थाने में रखा। आखिरी में आरोपियों ने जोमेटो वालों से माफी मांगकर सारे नुकसान की भरपाई करने का कहकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दर्पण सिटी खरड़ में चार लोगों ने चिकन चिल्ली 220 रुपये का मंगवाया था। जब डिलिवरी ब्वॉय सामान लेकर आया तो सोसाइटी के गेट कीपर ने उसे गेट पर ही रोक दिया। उसका कहना था कि सोसाइटी में दस बजे के बाद एंट्री बैन है। डिलीबरी ब्वॉय ने फिर से आर्डर मंगवाने वालों को फोन किया और सारी बात बताई तो उन्होंने गार्ड से बात करवाने को कहा। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से बात की। साथ ही अपने फ्लैट का नंबर बता दिया। बाद में कहा कि हम फ्लैट से दो सौ मीटर की दूरी पर एक शटरिंग की दुकान के पास बैठे है। वहीं पर वह आर्डर की सप्लाई दे जाए। जब डिलिवरी ब्यॉय वहां आर्डर देने गया तो वहां पर अधेरा था। उन्होंने खाना ले लिया और कहने लगे कि आर्डर कैंसिल कर दे। इस पर उसने सामान वापस करने को कहा पर वे नहीं माने। इसके बाद वह चारों आरोपी बिल्डिंग पर चढ़ गए और वहां से ईंट- पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस कारण डिलिवरी ब्वॉय घायल हो गया। इसके बाद उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दो युवक मौके से फरार हो गए जबकि दो को काबू कर लिया।
विज्ञापन

एक आदमी ने पहले बांध रखी थी पगड़ी, फिर बन गया मौना
इस दौरान जब पुलिस आ गई तो जोमेटो डिलिवरी ब्यॉय पर हमला करने वाला एक युवक ने पहले पगड़ी बांध रखी थी। बाद में वह पगड़ी उतारकर कानों पर फोन लगाकर घूमने लगा। इसी बीच डिलिवरी ब्यॉय ने उसे पहचान लिया जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। पूरा दिन उससे पूछताछ चलती रही। बाद में तय हुआ कि जोमेटो डिलिवरी ब्वॉय की बाइक व अन्य सामान को जो नुकसान हुआ, आरोपी उसकी भरपाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed