फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   attack on granthi in mohali, case on 35 people

मोहाली में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी पर हमला, 35 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 02 Sep 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
attack on granthi in mohali, case on 35 people
मोहाली/खरड़। लांडरां-चुन्नी रोड पर स्थित गांव झंजेड़ी स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक ग्रंथी पर लोगों ने हमला कर दिया। गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में चल रहे शादी समारोह में अश्लील गानों को बजता देख उसने उसका वीडियो बनाकर शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी को भेजने का फैसला लिया। इस दौरान वहां पर मौजूद करीब 35 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। घायल ग्रंथी की पहचान अतर सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव अत्तेवाली के रूप में हुई है। वह फतेहगढ़ साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा ज्योति सरूप साहिब में ग्रंथी के तौर पर तैनात है। हमले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस स्टेशन खरड़ में अतर सिंह की शिकायत पर 35 अज्ञात लोगों खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 323, 427, 148, 149 के तहत केस दर्ज कर लिया गया लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अतर सिंह ने बताया कि उक्त शादी समारोह में शामिल उस पर हमला करने वाले लोगों ने जहां उसे शारीरिक रूप में घायल किया वहीं, उसके पहने हुए धार्मिक ककारों की भी बेअदबी की गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली में भर्ती ग्रंथी ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे कार से मोहाली से फतेहगढ़ साहिब जा रहा था। जब वह लांडरां-चुन्नी रोड़ पर स्थित गांव झंजेड़ी से गुजर रहा था तो उसने देखा कि सड़क किनारे गांव के गरुद्वारा साहिब के बिल्कुल साथ वाले हॉल में डीजे पर अश्लील गाने चल रहे थे। लोग गुरुद्वारा साहिब में रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की परवाह भी नहीं कर रहे थे। इस पर वह उनकी वीडियो बनाने लगे ताकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा धर्म प्रचार कमेटी को सबूत दिखाये जा सकें। इस दौरान 30-35 लोग वहां आए और उसे पकड़कर वीडियो डिलीट करने को कहने लगे। मना करने पर उन्होंने डंडों व तेजधार हथियारों से पीटा। इस दौरान उसकी पगड़ी उतारकर बालों से पकड़कर घसीटा। यहां तक कि उसके पहनी हुई किरपान निकाल कर उसे घायल कर दिया गया तथा उसकी कार पर डंडों व पत्थर मारे।
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान को फोन पर सूचित किया
घायल अतर सिंह ने बताया कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कर्मचारी है। इसलिए उसने एसजीपीसी के प्रधान गोबिन्द सिंह लौंगोवाल व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह को भी फोन पर जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed