फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attack by entering the house due to land dispute, sword hit the woman's left arm, she got seven stitches

Mohali News: जमीनी विवाद में घर में घुसकर हमला, महिला की बाईं बाजू पर लगी तलवार, सात टांके लगे

Thu, 14 Dec 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Attack by entering the house due to land dispute, sword hit the woman's left arm, she got seven stitches
मोहाली। गांव गीगेमाजारा में जमीनी विवाद में घर में घुसकर आठ लोगों ने एक महिला पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में जख्मी हुई महिला की बाईं बाजू पर सात टांके लगे हैं। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनके पति और बेटे को मारने की धमकी भी दी है। सोहाना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करने के साथ ही पांच अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की पहचान बिट्टू, सीटा, काला तीनों वासी गांव गीगेमाजरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने छह महीने पहले एक जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद से उक्त आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे थे। वे उस जमीन को अपनी बताकर कब्जा करना चाहते थे। 11 दिसंबर को रात करीब साढ़े सात बजे जब वह घर पर खाना बना रही थी तो उसने दो फायर की आवाज सुनी इस पर वह डर कर कमरे में चली गई तो उक्त आरोपी घर में घुसे जिनके हाथ में तलवार और छोटी राइफल थी। उन्होंने आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान तलवार से हमला किया जो उसने बाएं हाथ से रोकने चाहा तो तलवार लग गई। इस कारण वहां सात टांके लगे हैं। उसके शोर मचाने पर उसकी देवरानी मनदीप कौर आई और उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपी फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने उसके पति और बेटे को मारने की धमकियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed