फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   At the birthday party, the youths were beaten to death after drinking alcohol and creating a ruckus

बर्थ-डे पार्टी में शराब पीकर उत्पात मचाते युवकों को रोका तो बुजुर्ग को पीटा, मौत

Mon, 17 Oct 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
At the birthday party, the youths were beaten to death after drinking alcohol and creating a ruckus
मोहाली। मटौर पुलिस ने चार युवकों को शराब के नशे में एक बुजुर्ग से मारपीट करने और बाद में बुजुर्ग की हुई मौत के मामले में गिरफ्तार किया है। चारों युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके अदालत पेश किया। यहां से अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान नन्हीं सिंह निवासी मटौर के रूप में हुई हैं, जो मूलरूप से यूपी के रहने वाले थे। यहां मटौर में अपने बेटे संजीव कुमार के साथ रहते थे। वहीं, पकड़े गए आरोपियों की पहचान वाजिद खान, अर्पित सिंह, रवि कुमार और विशाल कुमार निवासी मटौर के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि मटौर थाना प्रभारी नवीनपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीती चार अक्तूबर को मृतक नन्हीं सिंह के पोते का जन्मदिन था। इसके लिए घर में बर्थ-डे पार्टी थी और इसी दौरान चारों आरोपी युवकों ने इसमें शामिल होकर जमकर शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद शराब के नशे में धुत्त होकर उक्त चारों युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। यह देखकर संजीव ने उनको रोकने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने किसी बात को लेकर संजीव के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते पार्टी की सजावट तहस-नहस कर दी। उनको रोका तो उन्होंने संजीव के पिता नन्हीं सिंह से भी मारपीट की और उनको गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पीजीआई से इलाज करवाने के बाद नन्हीं सिंह ठीक होकर घर आ गए। लेकिन शुक्रवार को दोबारा से नन्हीं सिंह की हालत अचानक खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मटौर पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन नन्हीं सिंह की मौत के बाद संजीव के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में हत्या की धारा जोड़ दी है। केस में हत्या की धारा जुड़ने के बाद पुलिस ने तलाश करके चारों आरोपियों को ढ़ाई घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed