फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   asistant inspector arrest while taking 20 thousand bribe

20 हजार रिश्वत लेते सहायक थानेदार रंगे हाथ काबू

Tue, 21 Jan 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
asistant inspector arrest while taking 20 thousand bribe
डेराबस्सी। विजिलेंस ब्यूरो, फ्लाइंग स्क्वायड, पंजाब पुलिस के उपकप्तान बरजिन्दर सिंह के नेतृत्व मेें विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर सहायक थानेदार ओंकार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई शिकायत पर की है।
विज्ञापन

परमजीत सिंह विर्क पीपीएस एआईजी फ्लाइंग स्क्वायड विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब ने बताया कि राजू पुत्र बालक राम निवासी वार्ड नंबर 11 डेराबस्सी ने शिकायत दी थी कि वह ट्रक चलाता है। उसकी लड़की की शादी फरवरी 2018 में हुई थी। कुछ समय बाद ही लड़की का ससुराल परिवार दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा था। इसके चलते उसने अप्रैल 2019 में एक शिकायत एसएसपी मोहाली को दी थी जिसकी जांच एएसआई ओंकार सिंह कर रहे थे। ओंकार सिंह शिकायतकर्ता को बार-बार अपने पास बुला लेता था लेकिन उसकी शिकायत पर कोई काम नहीं करता था। इसके बाद ओंकार सिंह ने शिकायतकर्ता को बुलाकर रिपोर्ट उसके हक में लिखने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इस पर उसने विजिलेंस के पास उसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सहायक थानेदार को ट्रैप लगाकर सोमवार को विजिलेंस की टीम ने थाना डेराबस्सी से रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उससे रिश्वत के 20 हजार रुपये की रकम भी बरामद की गई है। मामले की पूरी जानकारी लेने के लिए एसएचओ डेराबस्सी को फोन किया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed