{"_id":"6a569c4be83e446854056b08","slug":"asi-caught-accepting-30000-bribe-to-remove-womans-name-from-a-case-mohali-news-c-71-1-mli1010-144637-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिला का नाम मामले से हटाने पर एएसआई 30 हजार रुपये लेते काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महिला का नाम मामले से हटाने पर एएसआई 30 हजार रुपये लेते काबू
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोरिंडा सदर थाने में तैनात एएसआई अवतार सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसे एक आपराधिक मामले से महिला का नाम हटाने के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया।
आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। विजिलेंस के अनुसार, गांव चतामला निवासी सुखजीत सिंह ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी मां का नाम एक मामले से हटाने के लिए एएसआई ने 50 हजार रुपये मांगे थे।
बाद में सौदा 35 हजार रुपये में तय हुआ। अवतार सिंह पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था। शेष 30 हजार रुपये देने से पहले शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में मोरिंडा में जाल बिछाया।
विज्ञापन
एएसआई अवतार सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। इससे मामले की गहनता से जांच होगी और अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा।