फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Artists gathered at literary festival Jashn-e-Adab

Mohali News: साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब में कलाकारों ने बांधा समा

Sun, 04 Feb 2024 04:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Artists gathered at literary festival Jashn-e-Adab
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में शनिवार को साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब के तहत कल्चरल कारवां ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आईआरएस सेवानिवृत्त रश्मि सक्सेना, सेवानिवृत्त आईएएस राजीव आरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, प्रो. पूनम अग्रवाल प्रिंसिपल सेक्टर-11 पीजीजीसी ने किया। संस्था के संस्थापक कुंवर रंजीत चौहान ने बताया कि यह सिलसिला चलता रहेगा। एक महीने में चार राज्याें में कार्यक्रम किए हैं। पूनम अग्रवाल ने कहा कि संगीत से शांति मिलती है, जब भी डिस्टर्ब होती हूं तो संगीत सुनती हूं।
विज्ञापन

आईएएस ललित जैन ने कहा कि वह इस महफिल में दोबारा आए हैं, जब शिमला में था तो वहां पर यह कार्यक्रम हुआ था। संस्था के प्रधान नवनीत सोनी ने कहा कि सेक्टर-11 के कॉलेज में पढ़ा हूं। 1978 में इसी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।
विज्ञापन

रश्मि सक्सेना ने कहा कि यह कारवां बढ़ता जाएगा। यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिबिंब बन गया है। इसमें गजल की प्रस्तुति के साथ बदलती हुई जुबान पर चर्चा हुई। इसमें उर्दू और हिंदी कितने दूर और कितने पास विषय पर चर्चा की गई। इसमें पदमश्री अशोक चक्रधर, जस्टिस सहीबुल हसनैन और अनस फैजी ने चर्चा की। इस दौरान काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पदमश्री अशोक चक्रधर सहित अन्य कवियों ने कविताओं का पाठ किया। सोनम कालरा ने सूफी गायन की प्रस्तुति दी। मौके पर भोपाल से आए राजीव सिंह ने फक्कड़ गायिकी पेश की। सोनम कालरा ने दमादम के बाद मैं होश में हूं...सहित एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश किए। राजीव सिंह ने तोरे प्रेम से सिमरूं हरदम, कोई बोले राम राम सहित अन्य गीत पेश किए। लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed