Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Artificial sweetener from straw Bric NABI Technique

पराली से आर्टिफिशियल स्वीटनर: अब सांसों में जहर नहीं, मुंह में मिठास घुलेगी; ब्रिक नाबी ने तैयार की तकनीक

Thu, 20 Feb 2025 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा अरविंद वाजपेयी, अमर उजाला, मोहाली
अरविंद वाजपेयी, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

यह आर्टिफिशियल स्वीटनर धान की पराली से तैयार किया गया है। वैज्ञानिक फिलहाल गन्ने और मक्के के अवशेष पर भी काम कर चुके हैं। धान की पराली से भी इसको तैयार करने की विधि निकाली जा चुकी है।

विज्ञापन
Artificial sweetener from straw Bric NABI Technique
आर्टिफिशियल स्वीटनर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

अब खेतों में पराली जलेगी नहीं बल्कि इससे आर्टिफिशियल स्वीटनर बन जाएगी। यह फार्मूला ब्रिक-राष्ट्रीय कृषि-खाद्य और जैव विनिर्माण संस्थान (नाबी) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। पुणे की एक कंपनी द्वारा इस तकनीक को ले लिया गया है। इसका बड़े स्तर पर उत्पादन करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन


यह आर्टिफिशियल स्वीटनर धान की पराली से तैयार किया गया है। वैज्ञानिक फिलहाल गन्ने और मक्के के अवशेष पर भी काम कर चुके हैं। धान की पराली से भी इसको तैयार करने की विधि निकाली जा चुकी है। राष्ट्रीय कृषि खाद्य एवं जैव निर्माण संस्थान (नाबी) की साइंटिस्ट डॉ. मीना कृष्णियां चौधरी एवं उनकी अनुसंधान टीम को इस प्रयोग में करीब 4 वर्ष लगे।
विज्ञापन

जीवाणुओं के विश्लेषण के लिए सैंपल लिए

जीवाणुओं के विश्लेषण के लिए विभिन्न जगहों से सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में से उच्च मात्रा में जाइलेटाल बनाने वाले जीवाणुओं का चयन किया गया। चयनित जीवाणु (ईस्ट) से पराली का फर्मेंटेशन (एक जैव रासायनिक प्रक्रिया) की गई। इससे परली के भीतर का जाइलोस जाइलेटाल में बदल गया। इसके बाद इसको क्रिस्टलाइज किया गया और इससे क्रिस्टल तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक अम्लीयता पर सक्रिय है ईस्ट

डॉ मीना ने बताया कि जो ईस्ट आइसोलेट किया गया है इसकी खासियत यह है कि यह अत्यधिक अम्लीयता (पीएच-3.5 ) पर भी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि यह निम्न कैलोरी शुगर है यानी 2.4 कैलोरी प्रति ग्राम है। इसकी विशेषता यह है कि यह सामान्य शर्करा के बराबर मीठी और 40 फीसदी कम कैलोरी युक्त है। यह डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है।

वर्ष 2022 में हुआ था प्रोविजनल पेटेंट, अब अपग्रेड किया जा रहा है।

डॉ मीना ने बताया कि इसका प्रोविजनल पेटेंट वर्ष 2022 में हो गया था इसका अपडेटेड पेटेंट 2024 में करवाया गया है। क्योंकि प्रयोग लगातार चल रहा है और उसमें नई संभावनाएं निकलकर सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक कंपनी ने इसका लाइसेंस ले लिया है और दूसरी कंपनियों से बात भी चल रही है।

किसानों को होगा इससे लाभ

कृषि क्षेत्र में रिसर्च पर काम करने वाले ब्रिक नाबी के साइंटिस्टों की इस रिसर्च से न सिर्फ जिला प्रशासन को लाभ होगा बल्कि किसानों की पराली के दाम भी लगने लगेंगे। यही नहीं, इससे पराली को जलाने नहीं बल्कि उसको सहेजने का नया प्रयास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed