फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Arrested for forging job certificates

Mohali News: नौकरियों के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Arrested for forging job certificates
मोहाली। पुलिस ने ऐसे गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी आधार कार्ड बनाकर नौकरी लगवाते थे। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपी कई सालों से विभिन्न विभागों में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने और कागजात हासिल करने का अवैध धंधा कर रहे थे। वे प्रत्येक उम्मीदवार से करीब 5 से 6 लाख रुपये लेते थे। सेक्टर-11/ए चंडीगढ़ निवासी गौतम की शिकायत पर एरोसिटी थाने में गांव कादमा (भिवानी) निवासी सचिन कुमार और रोहित (फर्जी नाम) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान रोहित ने अपना असली नाम विक्रम बताया, जो अर्बन एस्टेट-2 थाना सिटी हिसार का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान विक्रम ने बताया कि वह और उसका दोस्त तरुण ग्रेवाल कई सालों से विभिन्न विभागों में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें कागजात मुहैया कराते थे। इसके बाद हिसार जिले के गुराना गांव निवासी तरुण ग्रेवाल को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed