फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Argument over asking for empty water bottle, supplier beaten up by shop workers

Mohali News: पानी की खाली बोतल मांगने पर बहस, सप्लायर को दुकान के कर्मियों ने पीटा

Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Argument over asking for empty water bottle, supplier beaten up by shop workers
मोहाली। गांव कंडाला में खाली पानी की बोतल लेने गए पानी के सप्लायर को दुकान में काम करने वालों चार कर्मियों ने अन्य आठ व्यक्ति को बुलाकर पिटवा दिया। इससे सप्लायर के दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में डॉक्टर ने संबंधित पुलिस को जानकारी दे दी है। घायल सतविंदर सिंह वासी गांव सीतापुर ने बताया कि वह बोतलों में पानी भरने की कंपनी में बोतलें सप्लाई का काम करता है। बुधवार को वह गांव कंडाला में एक दुकान में पानी की बोतलों की सप्लाई देने गया हुआ था। वह वहां से खाली पानी की बोतल लेना भूल गया और जब कंपनी में पहुंचा तो उसके मालिक ने उसे फिर से उस दुकान पर खाली बोतलें लेने के लिए भेज दिया। जब वह वहां पहुंचा तो वहां दुकान में मौजूद कर्मी उसका मजाक बनाकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

जब उसने भी गाली दी तो वह दुकान के चार कर्मियों ने साथ की दुकानों में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। वहां करीब दर्जन भर आरोपी उसके साथ खीचातानी करने लगे। इसमें उसके हाथ में चोट लग गई। फिर वह अपने बचाव के लिए वहां से भाग निकला। इसके बाद जब वह इलाज कराने फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचा तो यहां डॉक्टरी जांच के दौरान उसके हाथ में फ्रैक्चर पाया गया। इसके बाद घायल के कहने पर पूरी घटना की सूचना डॉक्टर ने संबंधित पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed