फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Argument after meeting, retired colonel beaten up

Mohali News: महिला की मौत होने पर परिवार ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर की नारेबाजी

Fri, 24 Feb 2023 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 24 Feb 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Argument after meeting, retired colonel beaten up
महिला की मौत होने पर परिवार ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सरकारी अस्पताल खरड़ के मेन गेट पर वीरवार शाम करीब छह बजे उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ लोग एक महिला का शव अस्पताल के गेट के बीच में रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना पर सिटी पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह और डीएसपी रुपिंदर दीप कौर सोही मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतका के परिवार वालों को समझाकर मृतका का शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
27 वर्षीय महिला किरणदीप कौर के पिता हरदीप सिंह ने बताया कि वह गांव रायपुर जिला पटियाला निवासी हैं। उनकी बेटी का विवाह 13 महीने पहले गांव नेवला जिला अंबाला के निवासी गुरजोत सिंह से हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ही गुरजोत सिंह, सास कुलदीप कौर और ससुर धर्म सिंह उसे कम दहेज देने का ताना देकर तंग-परेशान करने लगे। किरणदीप कौर ने अपने मायके में बताया। मायके वाले कई बार आकर गुरजोत सिंह और उसके परिवार वालों को मिलकर समझा बुझा कर गए, लेकिन कुछ दिन बाद किरणदीप कौर के ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे और मारपीट भी की। उनकी बेटी किरणदीप कौर को उसकी ननद और उसका पति 21 फरवरी को उसके मायके रायपुर छोड़कर गए थे। इस दौरान किरणदीप कौर ने बताया कि उसको उसके ससुराल वालों ने मारा पीटा है। अगले दिन 22 फरवरी को पति गुरजोत सिंह ने किरणदीप कौर को कई बार फोन करके घर लौटने को कहा। बार-बार फोन आने पर मायके वालों ने किरणदीप कौर को बस से ससुराल में खरड़ भेज दिया। गुरजोत सिंह खरड़ में जलवायु टावर में किराए के फ्लैट में रहता है और स्वराज ट्रैक्टर फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन

पिता हरदीप सिंह ने बताया कि किरणदीप कौर के साथ दोबारा से उसके पति, सास और ससुर ने बुरी तरह मारपीट की और बाद में गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। तभी किरणदीप कौर की ननद और उसका पति उसको निजी अस्पताल ले गए। यहां पर डाॅक्टरों ने किरणदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। किरणदीप कौर के ससुराल वालों ने मायके में फोन करके बुधवार को सूचना दी कि किरणदीप कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार देर शाम मायके वाले खरड़ पहुंचे। खरड़ सदर पुलिस ने वीरवार को अस्पताल से किरणदीप कौर का शव को लाकर सरकारी अस्पताल खरड़ में पोस्टमार्टम के लिए रखा। लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैये से किरणदीप कौर का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस से परेशान मायके वालों ने शव अस्पताल के गेट पर रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिता हरदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने जिस कागज पर हस्ताक्षर करवाए हैं, वह पुलिस ने पहले ही खुद लिखकर रखा था। उसके हस्ताक्षर के बाद उसे तुरंत कमरे से बाहर जाने को कहा। मायके वालों ने मांग की है कि किरणदीप कौर का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर किया जाए। डीएसपी सोही की ओर से पूरे इंसाफ का आश्वासन मिलने पर मृतका के परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और शव को शवगृह में रखवा दिया। खरड़ सदर पुलिस ने मृतका के पति गुरजोत सिंह, सास कुलदीप कौर और ससुर धर्म सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- मृतका किरणदीप कौर की फाइल फोटो।
फोटो नंबर 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed