फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Appeal to celebrate a green and safe Diwali, 24-hour emergency services will be available in health institutions.

Mohali News: हरी-भरी और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील, स्वास्थ्य संस्थानों में रहेगी 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं

Sun, 19 Oct 2025 10:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Appeal to celebrate a green and safe Diwali, 24-hour emergency services will be available in health institutions.
मोहाली। जिला प्रशासन ने दिवाली पर प्रदूषण-मुक्त और सुरक्षित त्योहार मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने जिले के निवासियों से ''''हरी-भरी दिवाली'''' मनाने और आतिशबाजी से दूर रहने की अपील की है। डॉ. जैन ने कहा कि आज वातावरण में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, इसलिए पटाखों से परहेज करना चाहिए। पटाखे चलाना न केवल आबोहवा को दूषित करता है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत हानिकारक और जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन




सुरक्षित दिवाली के लिए जरूरी सावधानियां
- आंखों का विशेष ख्याल रखें। - पानी की बाल्टियां और मिट्टी के थैले आसपास रखें।

- छोटे बच्चों को आतिशबाजी से दूर रखें और उनके साथ माता-पिता मौजूद हों।

- पटाखे चलाते समय रेशमी और ढीले कपड़ों की जगह सूती कपड़े पहनें।

- पटाखे कभी भी हाथ में पकड़कर न चलाएं और अनचले पटाखों को दोबारा जलाने की कोशिश न करें।



दिवाली के दिन और रात के समय जिले के सभी बड़े स्वास्थ्य संस्थानों, जिनमें जिला अस्पताल मोहाली, खरड़, कुराली, डेराबस्सी आदि शामिल हैं, में आपातकालीन सेवाएं सामान्य की तरह चालू रहेंगी। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल डॉक्टरी सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed