फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anti encroachment team uprooted the gate of the society in Dhakoli and seized it

Mohali News: अतिक्रमण विरोधी टीम ने ढकोली में सोसाइटी का गेट उखाड़कर किया जब्त

Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Anti encroachment team uprooted the gate of the society in Dhakoli and seized it
जीरकपुर। ढकोली के पीरमुछल्ला एरिया की देवा जी सोसाइटी में बुधवार शाम नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी टीम ने सोसाइटी का गेट उखाड़कर जब्त कर लिया है। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सोसाइटी के लोगों ने नगर परिषद की टीम का जमकर विरोध किया, लेकिन टीम अपनी कार्यवाही कर लौट गई। सोसाइटी के लोगों का कहना था कि सोसाइटी में ही रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर नगर परिषद की टीम गेट उखाड़कर ले गई, जबकि उनका गेट सही लगा हुआ था। सोसाइटी के लोगों ने इकट्ठे होकर नगर परिषद जीरकपुर के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दरअसल सोसाइटी में गेट लगाने को लेकर सोसाइटी में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने नगर परिषद को शिकायत दी थी कि गेट गलत तरीके से लग रहा है। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एक अक्तूबर को सोसाइटी का दौरा किया था। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि गेट नहीं लगाया जा रहा है और गेट लगाने से पहले नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। लेकिन सोसाइटी के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों बताए गेट लगा दिया। जिसके बाद उक्त शिकायतकर्ता द्वारा नगर परिषद को गेट लगने संबंधी शिकायत दी। जिसके बाद नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर भारी संख्या में एनफोर्समेंट की टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और गेट उखाड़ दिया। जिसे अपने साथ ले गए
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी लवीना ने बताया कि उनकी सोसायटी में रहने वाले परिवारों ने अपने बच्चों और घर की सेफ्टी के लिए गेट लगवाया था लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति की शिकायत पर उनका गेट उखाड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी में चोरियां हो रही है और यहां बच्चे भी सेफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माणों पर क्यों नहीं होती ऐसी कार्रवाई

आज की इस गेट को उखाड़ने की कार्रवाई को लेकर सोसाइटी निवासियों ने आरोप लगाया के शहर में जगह-जगह अवैध निर्माण चल रहे हैं और लोग उनके संबंध में नगर परिषद को शिकायतें करते-करते थक जाते हैं लेकिन नगर परिषद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, लेकिन यह गेट सोसाइटी निवासियों की जरूरत है, क्योंकि यहां पर चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती थीं, जिसके चलते यह गेट लगवाया गया था इस पर तो नगर परिषद ने एक ही शिकायत पर कार्यवाही को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed