{"_id":"60e222278ebc3ecccc290465","slug":"angry-espana-residents-took-out-fury-march-due-to-increase-in-maintenance-charge-during-corona-period-mohali-news-pkl4189847158","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 महीने से बंद है शहर की लाइफलाइन, दूरी तय कर भारी दिक्कतों से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 महीने से बंद है शहर की लाइफलाइन, दूरी तय कर भारी दिक्कतों से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल के दौरान मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने के विरोध में एस्पाना निवासियों ने रोष मार्च निकाला। इन लोगों ने डेवलपर पर किए गए वादे पूरे न करने और मेंटेनेंस चार्ज लेने के बावजूद सेवाएं न देने का आरोप लगाया। कासा एस्पाना एक हाईप्रोफाइल लग्जरी प्रोजेक्ट है।
वीआईपी सिटी के सेक्टर-121 में कासा एस्पाना के निवासी कोरोना काल में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने और जन सेवाएं न मिलने से नाराज हैं। एस्पाना एटीएस इंफ्राबिल्ड लिमिटेड का प्राजेक्ट है। जिसके मेंटेनेंस का काम एटीएस मेंटेनेंस सर्विसेज के पास है। कंपनी ने अभी तक 11 टावर में से 5 पर ही खरीदारों को कब्जा दिया है। अन्य 6 टावर अभी निर्माणाधीन हैं। हर टावर में 25 मंजिलें हैं और हर मंजिल पर दो अपार्टमेंट हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक जून से मेंटेनेंस चार्ज में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई। जो 6000 से लेकर 8000 रुपये तक बनती है। इसके साथ ही लोगों ने कंपनी पर पारदर्शिता न बरतने का भी आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि एक तरफ तो सर्विसेज न मिलने के कारण पहले से ही परेशान थे, वहीं अब महामारी के बीच में मासिक मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया गया। ये फीस प्रोजेक्ट में क्लब हाउस, जिम, स्विमिंग पूल जैसी सामान्य सुविधाओं को प्रदान करने के लिए ली जाती है। जबकि हालात यह है कि ये सभी कुछ पिछले एक साल से अधिक समय से बंद हैं। यहां के निवासियों ने परेशान होकर पिछले हफ्ते अपने फ्लैटों की बालकनी से काले झंडे दिखाए थे। रविवार को इन लोगों ने परिसर में एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने बैनर और झंडे उठाकर प्रबंधन से मेंटेनेंस चार्ज को वापस लेने की मांग की। मार्च का समापन एटीएस कासा एस्पाना के सेल्स ऑफिस में हुआ। जहां स्थानीय निवासियों ने जमकर नारेबाजी की।