{"_id":"60de2e648ebc3ec234709663","slug":"anger-erupted-over-power-cuts-in-district-mohali-first-in-the-night-and-then-during-the-day-blocked-the-highway-mohali-news-pkl418660583","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मोहाली में बिजली कटों पर फूटा गुस्सा, पहले रात में फिर दिन में किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मोहाली में बिजली कटों पर फूटा गुस्सा, पहले रात में फिर दिन में किया हाईवे जाम
विज्ञापन
मोहाली / खरड़ / कुराली। बिजली के अघोषित कटों ने हाहाकार मचा रखा है। खरड़ में बिजली कटों से गुस्साए लोगों ने बुधवार को आधी रात नेशनल और स्टेट हाईवे जाम कर दिए। वीरवार सुबह चार बजे जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति संभाली। जबकि वीरवार सुबह खरड़ में किसानों और लोगों ने पावर ग्रिड का घेराव कर दिया। उधर, कुराली में भी लोगों ने नेशनल हाईवे जाम किया।
लोगों का कहना है कि 12 से 18 घंटे तक लग रहे कट से जनता बेहाल है। अधिकारी सुनवाई तक नहीं करते। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खरड़ में बुधवार रात मेन हाईवे पर प्रदर्शन करके लोगों ने यातायात जाम कर दिया। लगभग चार घंटे तक चले प्रदर्शन को पुलिस ने हटाने के कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सकी। डीएसपी खरड़ रुपिंदरदीप कौर सोही ने सुबह चार बजे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इससे पहले आधी रात को खानपुर के ग्रिड स्टेशन में लोगों ने पंजाब बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस को डर था कि भड़के हुए लोग ग्रिड में किसी तरह की तोड़फोड़ न कर दें, पुलिस ने मुश्किल से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन गुस्साए लोगों ने बस स्टैंड चौक पर फ्लाईओवर के ऊपर, कैप्टन चौक खानपुर तथा लांडरां रोड़ पर यातायात जाम कर दिया। चार जगह एक साथ जाम लगने से हाहाकार मच गया। शहर से गुजरने वाली सभी सड़कों तथा फ्लाईओवर के ऊपर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों की मांग थी कि बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्या का समाधान करें लेकिन अधिकारी मौके पर नही पहुंचे। डीएसपी खरड़ ने सुबह चार बजे लोगों को आश्वासन दिया कि वह सुबह 11 बजे खुद बिजली निगम के अधिकारियों से मिलेंगी। इसी बीच सुबह 10 बजे से शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने खरड़ ग्रिड के बाहर बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर धरने प्रदर्शन शुरू कर दिए। दूसरी ओर कुराली रोड़ पर बनी नई सोसाइटीज में भी बिजली आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा रहा। बहुमंजिला फ्लैटों में बिजली की सप्लाई न होने से लोगों का बुरा हाल हो गया। खरड़ कुराली हाईवे पर भी इन सोसाइटी के लोगों ने बृहस्पतिवार को जाम लगाया। पुलिस ने कुराली की ओर से आ रहे यातायात को मुल्लांपुर की ओर मोड़ कर चंडीगढ़ की तरफ भेजा। जबकि चंडीगढ़ व मोहाली की ओर से आ रहे यातायात को लांडरां चुन्नीं रोड़ की ओर से चलाया।
किसान नेता मेहर सिंह खेड़ी ने कहा कि कई दिनों से पावरकॉम मोटरों की पावर सप्लाई केवल तीन से छह घंटे ही दी जा रही है और बार बार बिजली के अघोषित कट लगा कर किसानों का नुकसान किया जा रहा है। ऐसे हालात में किसानों को धान की बिजाई में परेशानी हो रही है। जसपाल सिंह नियामियां, हकीकत सिंह घडुआं, जसवंत सिंह भुखड़ी, रविंदर सिंह देहकलां, सुखदेव सिंह बरौली तथा बलजीत सिंह रडियाला समेत काफी किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
कुराली में भी दिखा रोष
कुराली में गांव पडियाला के पास लोगों ने कई घंटे तक जाम लगाकर बिजली की सप्लाई सही करने की मांग की। प्रदर्शन में एसजीपीसी सदस्य चरणजीत सिंह काले, आम आदमी पार्टी के प्रमेंद्र सिंह गोल्डी, रणजीत सिंह काका मार्शल की अगुवाई में शामिल हुए। वीरवार सुबह 10 बजे लोग पावरकॉम के दफ्तर पहुंचे और आला अफसरों से ग्रिड शुरू करने की मांग की।
देर शाम एसडीएम खरड़ और एसएसपी ने धरने पर पहुंचने के बाद लोगों को बिजली सप्लाई में सुधार करने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद लोगों ने करीब 7:30 बजे धरना समाप्त किया साथ ही विभाग को चेतावनी दी कि अगर बिजली सप्लाई सही न हुई तो वह पक्के तौर पर यहां जाम लगा देंगे।