फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Anganwadi centre site sold, DPO faces action, action report sought within seven days

Mohali News: आंगनबाड़ी केंद्र की जगह बेची, डीपीओ पर गिरी गाज, सात दिन में एक्शन रिपोर्ट तलब

Sat, 01 Nov 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centre site sold, DPO faces action, action report sought within seven days
मोहाली। सरकारी सुविधाओं और बच्चों के पोषण के अधिकार की गंभीर अनदेखी का मामला पंजाब स्टेट फूड कमीशन के आकस्मिक निरीक्षण में सामने आया है। पंजाब स्टेट फूड कमीशन चंडीगढ़ ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेकर डीपीओ को औपचारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश हैं कि पूरे मामले की जांच कर सात दिन के भीतर विस्तृत ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ आयोग को भेजी जाए। कमीशन के सदस्य विजय दत्त की बलौंगी क्षेत्र में की गई सरप्राइज विजिट में पता चला कि आजाद नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर ताला लगाकर कब्जा कर उसे बेच दिया गया है। इस अवैध कब्जे के कारण, केंद्र की वर्कर सुमन पाल और हेल्पर कुंदन देवी को मजबूरी में यह केंद्र हेल्पर के घर से संचालित करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं केंद्र पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है, क्योंकि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को ऐसी अनिश्चित जगह पर नहीं भेज रहे हैं। इस स्थिति ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बच्चों और माताओं को मिलने वाली सुविधाओं पर सीधा असर डाला है।
विज्ञापन



पूर्व पंच लाल बहादुर ने आयोग सदस्य विजय दत्त को बताया कि यह जगह पंचायत को सौंपी गई थी। आंगनबाड़ी केंद्र के उपयोग के लिए दी गई थी। अब यह जमीन किसी ने जबरदस्ती ताला लगाकर बेच दी है। इस कारण केंद्र को बेदखल होना पड़ा। यह शिकायत स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है, जिनकी नाक के नीचे यह अवैध कार्य हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमीशन के सदस्य विजय दत्त ने तुरंत जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) निखिल से फोन पर संपर्क किया और तत्काल जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विजय दत्त ने बलौंगी के सरकारी स्कूलों और अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी निरीक्षण किया और स्टाफ को एनएपएसए के सभी प्रावधानों का नियमित और पारदर्शी रूप से पालन करने के लिए सख्ती से निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed