फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   An unknown person entered the house and slit the woman's throat with a knife.

Mohali News: घर में घुसकर अज्ञात ने महिला का चाकू से गला रेता

Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
An unknown person entered the house and slit the woman's throat with a knife.
मोहाली। गांव जगतपुरा स्थित गुरुनानक कॉलोनी में शनिवार तड़के करीब तीन बजे घर में सो रही महिला का एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से गला रेत दिया। इस हमले से महिला गंभीर रूप में घायल हो गई। महिला को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उसके गले पर सात टांके लगे हैं।
विज्ञापन

महिला के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है। घायल पार्वती ने बताया कि वह गांव जगतपुरा में दो महीने से रह रहे हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह पति के साथ नीचे वाले कमरे में सो गई थी और उसके बेटी बेटा और बहू ऊपर कमरे में सो रहे थे। करीब तीन बजे जब वह और पति गहरी नींद में थे तो एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में न जाने कैसे घुसा और उसके मुंह पर हाथ रखकर चाकू से उसका गला रेतने लगा। उसकी आंख खुली तो उस व्यक्ति ने उसे जकड़ा हुआ था और चाकू से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो पति भी जाग गया तो यह देखकर हमलावर वहां से भाग गया। उसके गले से काफी खून बह रहा था यह देख पति घबरा गया और परिवार के अन्य लोगों को जगा दिया। इसके बाद वह पत्नी को फेज-6 के सिविल अस्पताल ले गए। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर काैन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed