फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Amritpal's supporters sitting on dharna were picked up, ten police personnel injured in the clash

राहत : 70 घंटे के बाद सोहाना में एयरपोर्ट रोड पर यातायात बहाल

Wed, 22 Mar 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amritpal's supporters sitting on dharna were picked up, ten police personnel injured in the clash
धरने पर बैठे अमृतपाल के समर्थकों को उठाया, झड़प में दस पुलिस मुलाजिम जख्मी
विज्ञापन

राहत : 70 घंटे बाद गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के सामने एयरपोर्ट रोड पर यातायात बहाल
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और धरनाकारियों में बहस के बाद हुई कार्रवाई, 25 उपद्रवियों को गाड़ी में ले गई पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के सामने शनिवार दोपहर करीब दो बजे से जुटे उसके समर्थक प्रदर्शनकारियों निहंगों पर पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर उनको यहां से उठा दिया। वहीं, इस दौरान 25 उपद्रवियों को उठाकर पुलिस गाड़ी में ले गई। सुबह करीब साढ़े 11 बजे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रदर्शनकारियों के बीच गुरुद्वारे का रास्ता खाली करने को लेकर बहस हो गई।
इस दौरान प्रदर्शनकारी निहंगों के एक समूह ने वहां लगाए गए टेंट को उखाड़ दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरने पर बैठे निहंगों और उनके साथ उपद्रव मचाने वालों को पकड़ लिया। इसके बाद करीब 70 घंटे से बंद की गई एयरपोर्ट रोड को लोगों के लिए खोल दिया गया। इसके बंद रहने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही हैैै। इस दौरान पुलिस और धरनाकारियों के बीच हुई झड़प में दस पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वहीं, पुलिस की कार्रवाई होती देखकर धरने पर बैठे कुछ निहंग श्री गुरुद्वारा साहिब की ओर चले गए। लेकिन जो लोग वहां से नहीं हटे और नारेबाजी कर रहे थे, उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और अपनी गाड़ी में डालकर पुलिस थाने भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव न बढ़े इसलिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद डीसी आशिका जैन और एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीसी और एसएसपी ने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में किसी को शांति भंग नहीं करने दी जाएगी। अब ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली में पड़ती एयरपोर्ट रोड को प्रदर्शनकारियों ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के सामने से जाम कर रखा था। इस दौरान निहंग हाथों में गंडासियां, तलवारें, रॉड, डंडे लेकर डटे हुए थे। धरना स्थल पर पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), एंटी रायट पुलिस (एआरपी) और कमांडो की टीमें तैनात हैं। बता दें कि बुधवार को मोहाली में प्रदर्शनकारियों के अतिक्रमण मामले में सरकार को जवाब पेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध, पत्रकारों से बदसलूकी
गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के सामने अमृतपाल के समर्थकों को पुलिस की ओर से खदेड़ने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों में चार महिलाएं और कुछ पुरुष शामिल थे। इन्होंने श्री गुरुद्वारा साहिब के मुख्य द्वार पर खड़े होकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने इन्हें यहां से जाने के लिए कहा, लेकिन इन्होंने एक न सुनी। इतनी देर में वहां पत्रकार पहुंच गए। एक महिला पत्रकार के कागजात जांचकर उसके फोन से डेटा भी डिलीट करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शांति से बैठे लोगों को जबरदस्ती पकड़कर ले गई, उन्हें कहां ले गए पता नहीं और कहीं उनका एनकाउंटर न कर दें। उनमें एक लड़का यहां धरने पर आया करता था, उसके साथ गाली-गलौज, बदसलूकी की गई और घसीटते हुए ले गए। जब इस बारे में पत्रकारों ने उन लोगों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने पहले तो बदतमीजी की, फिर बाद में उन्हें वीडियो बनाने से रोका।

दस पुलिस मुलाजिम हुए जख्मी
पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसमें करीब दस पुलिस मुलाजिमों को चोट आई है। मटौर थाना प्रभारी गब्बर सिंह के हाथ में तलवार से चोट लगी है। स्पेशल सेल के इंसपेक्टर राजीव कुमार के भी हाथ में चोट आई है। इसके अलावा आठ पुलिस मुलाजिमों को भी चोटें लगी हैं।

लोगों को आवाजाही में हो रही थी परेशानी
गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के सामने धरने के कारण लोगों को यहां से आवाजाही में परेशानी हो रही थी। उन्हें कई किलोमीटर दूर का रास्ता घूमकर अपने घरों तक जाना पड़ रहा था। धरना स्थल पर एसपी बलविंदर सिंह, एसपी सिटी एएस औलख, एसपी ट्रैफिक जगजीत सिंह जल्ला, एसपी ग्रामीण नवरीत सिंह विर्क, एसपी अजिंदर सिंह, डीएसपी सिटी-2 एसएच बल, डीएसपी (साइबर क्राइम) सुखनाज सिंह, डीएसपी नरिंदर पाल, डीएसपी धर्मवीर सिंह आदि ने प्रदर्शनकारियों को अपने स्तर पर समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन वे वहां से हटने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्होंने उन्हें वहां से चेतावनी देकर हटा दिया।


आज सरकार को हाईकोर्ट में देना है जवाब
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को पंजाब सरकार को मोहाली में चंडीगढ़-मोहाली बैरियर के पास वाईपीएस चौक पर सात जनवरी से लगे पक्के धरने के मामले में जवाब देना है। इसके चलते वहां आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। इसको देखते हुए एक एनजीओ ने जनहित याचिका दायर कर पंजाब पुलिस से एक सड़क खाली करवा ली थी। वहीं मटौर बैरियर के पास भी भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed