फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Amit Shah threatened Punjabis to topple Bhagwant Mann government: Kejriwal

अमित शाह ने पंजाबियों को भगवंत मान सरकार गिराने की दी धमकी : केजरीवाल

Wed, 29 May 2024 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah threatened Punjabis to topple Bhagwant Mann government: Kejriwal
जीरकपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पटियाला लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के पक्ष में जीरकपुर के बलटाना मेन बाजार में रोड शो निकाला गया। अरविंद केजरीवाल मेन बाजार में एक गाड़ी पर सवार थे, उनके साथ डाॅ. बलबीर सिंह और हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।रोड शो दौरान बीच बाजार में गाड़ी रोककर केजरीवाल ने संबोधन में कहा कि भाजपा नेता अमित शाह ने पिछले दिनों लुधियाना रैली में पंजाबियों को धमकी देते हुए चुनाव के बाद भगवंत मान सरकार गिराने की धमकी दी है।
विज्ञापन

अमित शाह ने सीधे तौर पर कहा है कि पंजाबियों द्वारा चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा, इसका मुंहतोड़ जवाब पंजाबी आने वाली तारीख में आम आदमी पार्टी को वोट देकर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का इतना घमंड हो गया है कि नरेंद्र मोदी व उनके नेता उनको भगवान से ऊपर समझने लगे है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्वयं मोदी व उनके नेताओं ने मोदी को भगवान से ऊपर बताया, इससे सत्ता का घमंड साफ झलक रहा है। उनका यह अहंकार देशवासी भाजपा के खिलाफ वोट डाल कर तोड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब में मुफ्त बिजली की सुविधा बंद करना चाहती है। देश में दिल्ली और पंजाब ही ऐसे दो राज्य हैं, जहां मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है, जो भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि लोग इस सरकार को हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए झूठे मामले में जेल भेज दिया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें प्रचार के लिए 21 दिन की छूट दी, जो मोदी सरकार के चेहरे पर एक तमाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पटियाला से उनकी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर बलबीर सिंह एक ईमानदार नेता हैं, जो लोकसभा में इस हलके की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के ऐसे कई कार्य हैं, जो केंद्र सरकार से संबंधित हैं। अगर उनके उम्मीदवारों की जीत होती है तो वह लोकसभा में जाकर पंजाब के लिए आवाज उठाएंगे व पंजाब में पहले से दोगुनी रफ्तार से विकास होगा।

हेलीकॉप्टर से सवा घंटे देरी से पहुंचे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का आने का समय छह बजे था। लेकिन वह सवा घंटे देरी से सवा सात बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद वह गाड़ी में सवार होकर सीधा बलटाना मेन बाजार में पंचकूला सेक्टर 19 की हद के पास गए। जहां से उन्होंने रोड शो निकाला। उन्होंने बाजार के 500 मीटर में ही रोड शो निकाला। जबकि बाकी बाजार में लोग उनकी राह देखते रहे। कुछ देर रोड शो निकालने के बाद वह गाड़ियों के काफिले के साथ फिर से हेलीकॉप्टर में बैठकर निकल गए।
उनके रोड शो को लेकर पुलिस ने सख्त सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई थी, इस कारण पूरा जीरकपुर कुछ घंटों के लिए जाम हो गया। सबसे खराब हालात-चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग व पंचकूला मार्ग पर थे। बलटाना मेन बाजार में तो यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों को उनके अपने घरों के बाहर वाहन पार्क नहीं करने दिए गए।

लावारिस पशुओं को खदेड़ती रही पुलिस
पुलिस ने डोलपीन होटल के पास हैलीपेड बनाया हुआ था। जहां केजरीवाल का हेलीकॉप्टर उतरा, लेकिन उनके आने से पहले हैलीपेड पर लावारिस पशुओं ने पुलिस को परेशान किया। हैलीपैड पर बार-बार लावारिस पशु आ रहे थे, जिनको खदेड़ने के लिए पुलिस भागदौड़ करती रही। रोड शो दौरान लोगों की भीड़ व पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के कारण मेन बाजार में दोपहर बाद पूरी तरह से दुकानदारी ठप हो गई। इस कारण दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



गाड़ी से गिरा झाड़ू
रोड शो के बाद केजरीवाल व अन्य गाड़ी में बैठ गए। जबकि पार्टी का चुनाव निशान झाड़ू गाड़ी की छत पर ही भूल गए जो आगे जाकर नीचे गिर गया। रोड शो के दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाकर उनका मजाक बनाते हुए किसी भी कीमत पर न डरने का संकेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed