फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ambulance worker on death row deteriorated, admitted to hospital

Mohali News: मरणव्रत पर बैठे एंबुलेंसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 Dec 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ambulance worker on death row deteriorated, admitted to hospital
मोहाली। एंबुलेंस इंप्लाइज यूनियन का मरणव्रत फेज-6 सिविल अस्पताल में चौथे दिन भी जारी रहा। मरणव्रत पर चार पुरुष बलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह उर्फ गुरु और एक महिला शरणजीत कौर बैठी हैं। मरणव्रत के चौथे दिन बलविंदर सिंह की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे फेज-6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं बाकी चार सदस्यों की हड़ताल अभी भी जारी है। उनका कहना है कि वह अपना हल लिए बिना यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह 16 नवंबर से धरना दे रहे हैं लेकिन इस सेवा को जरूरी समझते हुए वे सेवा भी दे रहे हैं लेकिन उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वह लोग 2011 से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं। कंपनी ने पिछले दस साल से उनका वेतन नहीं बढ़ाया है। वह लंबे समय से कम वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्हें लगता था कि सरकार उन्हें पक्का कर देगी लेकिन सरकार ने उनकी मांग की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते उनके यह हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सीएम पंजाब भगवंत मान ने अपने भाषण में कहा था कि वह कच्चा शब्द रहने नहीं देंगे और हर कच्चे कर्मचारी को पक्का किया जाएगा। मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त का नारा देकर सत्ता में आई है लेकिन इस सरकार से भी उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


यह मांगें नहीं हो रही पूरी

एग्रीमेंट के अनुसार 8 घंटे ड्यूटी करवाई जानी थी लेकिन उनसे 12-12 घंटे काम लिया जाता है और उन्हें ओवरटाइम भी नहीं दिया जाता। इसके अलावा एक एंबुलेंस पर स्टाफ के साथ एक वॉचमैन भी रखना था लेकिन आज तक एक भी वॉचमैन नहीं रखा गया। एग्रीमेंट के मुताबिक यदि कोई एंबुलेंस खड़ी होती है तो उसकी पैनल्टी लगेगी लेकिन हमारे पास ऐसा डाटा मौजूद है कि कई गाड़ियां पिछले कई साल से खड़ी हैं लेकिन उन्हें ऑन रिकाॅर्ड चलता हुआ दिखाया गया है और मोटे-मोटे बिल सरकार से वसूले जाते हैं। हड़ताल पर बैठे मुलाजिमों ने मांग की है कि सरकार कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट करे। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि जब तक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई सरकार की ओर से नहीं की जाती तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी कर रही है बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार108 एंबुलेंस का ठेका समय समय की सरकारों ने एक ही कंपनी को दिया हुआ है जबकि वह कंपनी भ्रष्ट है। कंपनी बहुत बड़े स्तर पर पंजाब सरकार के खजाने को चूना लगा रही है। सरकार के एग्रीमेंट के अनुसार एक भी एंबुलेंस खड़ी नहीं रखनी चाहिए लेकिन कंपनी ने 50 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी की हुई हैं जिनका पैसा सरकार से वसूला जा रहा है और पंजाब सरकार को चूना लगाया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी ने उनका काफी बकाया रखा हुआ है और वह भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed