फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Allotment of three acres of government college for medical college, the state government decided, lab will be built at this place

सरकारी कॉलेज की तीन एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए अलॉट, राज्य सरकार ने लिया फैसला, इसी जगह पर बनेगी लैब

Fri, 14 May 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Allotment of three acres of government college for medical college, the state government decided, lab will be built at this place
मोहाली। शहर के फेज-6 में स्थित मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज की तीन एकड़ जगह डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट मेडिकल साइंस कॉलेज को दी गई है। यहां पर मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले नर्सिंग, आयुर्वेदिक और इससे जुड़े अन्य विभाग की लैब भी बनाई जाएगी। साथ ही अब सेहत विभाग की टीम ने जमीन पर कब्जा लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर सेहत विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को उक्त जगह का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सरकारी कॉलेज की प्रिंसिपल जतिंदर कौर ने बताया तीन एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज को देने का फैसला सरकार की तरफ से हो चुका है। कॉलेज के सभी फैसले सेक्रेटरी लेवल पर लिए जाते हैं। ऐसे में हम इसमें कुछ नहीं कर सकते है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से फेज-6 में ही डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट मेडिकल साइंस कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। सेहत विभाग की बिल्डिंग और सिविल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के अधीन पहले लिया चुका है। इसके साथ ही जुझारनगर में मेडिकल कॉलेज के लिए जगह रखी गई है। लेकिन सेहत विभाग की कोशिश थी कि मेडिकल कॉलेज के प्रमुख विभाग एक साथ ही स्थापित हों, जिससे वहां पर आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस कारण इस दिशा में कार्रवाई की गई है। काफी समय से सेहत विभाग की टीमें उक्त इलाके का दौरा कर रही थी और पूरी योजना बनाकर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सेहत विभाग के पास फेज-6 सिविल अस्पताल के अंदर भी काफी जगह थी। कुछ समय पहले सरकार ने एक निजी अस्पताल को यह जगह दे दी थी। जिसको लेकर काफी सवाल उठे थे।

मामला सीएम तक पहुंचा, फिर भी नहीं बनी बात
जानकारी के मुताबिक फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में काफी जमीन एरिया में बसा हुआ है। कॉलेज का ग्राउंड काफी बड़ा है। यहीं पर जिला और राज्य स्तरीय समागम होते थे। इससे पहले सरकारी कॉलेज के लिए 28 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। जिसमें से तीन एकड़ जमीन शूटिंग रेंज को दे दी गई। कॉलेज के पास अभी करीब 20 एकड़ जमीन है। हालांकि इस मामले में कॉलेज की ओल्ड एसोसिएशन ने सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी और यह मामला उठाया था। लेकिन इसका कोई हल नहीं निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed