फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alliance finalized: Mayor, Aam Aadmi Party, Congress post of Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस आएंगे साथ: भाजपा को हराने के लिए मिलाया हाथ, इस तरह बंटेंगी सीटें

Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आ चुकी आप और कांग्रेस के बीच पंजाब और हरियाणा में भी गठबंधन के लिए बात चल रही है। वहां पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है लेकिन चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर उतरेंगे। गठबंधन की आधिकारिक घोषणा एक-दो दिन में हो सकती है।

विज्ञापन
Alliance finalized: Mayor, Aam Aadmi Party, Congress post of Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पहली बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर उतरेंगे। दोनों पार्टियों में गठबंधन लगभग तय हो गया है। 
विज्ञापन


मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी के बाद अब एक-दो दिन में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की चर्चा चल रही थी। शनिवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व राघव चड्ढा ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद रविवार सुबह ही दोनों पार्टियों के प्रदेश के नेताओं के सुर बदल गए। उन्होंने गठबंधन के संकेत देने शुरू कर दिए। शाम तक अधिकारियों ने लगभग स्पष्ट कर दिया कि मेयर चुनाव में भाजपा के खिलाफ आप और कांग्रेस एक साथ उतरेंगे।
विज्ञापन


एक दो दिन में होगी आधिकारिक घोषणा
सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी मेयर के अलावा डिप्टी मेयर का पद भी चाह रही थी लेकिन कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर के साथ डिप्टी मेयर का पद चाहती थी। इसकी वजह से मामला लटक गया था लेकिन अब सूत्रों के अनुसार सहमति बन गई है कि मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के पास रहेगा। गठबंधन की आधिकारिक घोषणा एक-दो दिन में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन से बदल गए समीकरण 
आप और कांग्रेस में गठबंधन से मेयर चुनाव के सारे समीकरण बदल गए हैं। वर्तमान में भाजपा के पास सबसे ज्यादा नंबर हैं। मेयर चुनाव के लिए सांसद किरण खेर को मिलाकर उनके पास 15 वोट हैं। आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास सात वोट हैं। दोनों में गठबंधन होने पर आप और कांग्रेस के 20 वोट हो जाते हैं, जबकि मेयर बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 19 है। 

ऐसे में पिछले कई वर्षों से मेयर की कुर्सी पर बैठी भाजपा की बादशाहत खतरे में है। आप नेताओं का दावा है कि मतदान में वह गठबंधन के नंबरों से भी ज्यादा वोट हासिल करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि गठबंधन के बाद भी आम आदमी पार्टी की नजर भाजपा व अकाली दल के एक पार्षद पर है। हालांकि, मेयर चुनाव में अभी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में कोई भी उलटफेर हो सकता है।

आधिकारिक घोषणा के बाद नामांकन होंगे वापस
गठबंधन की शर्तों के अनुसार मेयर का पद आप के पास रहेगा। ऐसे में आप के उम्मीदवार कुलदीप टीटा मेयर बन सकते हैं। कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी को अपना नामांकन वापस लेना पड़ेगा। 

वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और साथ डिप्टी मेयर के पद पर आप की तरफ से मैदान में उतारे गए नेहा और पूनम को भी गठबंधन की शर्तों के अनुसार नामांकन वापस लेना पड़ेगा। ऐसे में कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी सीनियर डिप्टी मेयर और निर्मला देवी डिप्टी मेयर बन सकती हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मेयर चुनाव के दिन सदन की कार्यवाही के शुरू होने से पहले नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
 
आम आदमी पार्टी के साथ समझौता के काफी करीब पहुंच गए हैं। बातचीत अंतिम चरण में है। हाईकमान से अंतिम फैसला आना है। उसके बाद ही आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। उम्मीद है कि मेयर कांग्रेस और आप गठबंधन का बनेगा। - एचएस लक्की, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस


गठबंधन पर चर्चा चल रही है। उम्मीद है कि समझौता हो जाएगा लेकिन एक बात तय है कि इस बार मेयर आम आदमी पार्टी का ही बनेगा। जनता को किए वादों को पूरा करने के लिए पार्टी तत्पर है। - डॉ. एसएस अहलूवालिया, प्रदेश सह-प्रभारी, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed