फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Allegations of deception with voters on Election Day in Derabassi

डेराबस्सी में मतदाता दिवस पर मतदाताओं के साथ धोखे का आरोप

Tue, 26 Jan 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Allegations of deception with voters on Election Day in Derabassi
डेराबस्सी। नगर परिषद के पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह रंगी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उनकी ओर से नगर काउंसिल चुनाव में दशकों से शहर में रह रहे मतदाताओं की वोट काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को वोट काटने वाले वोटरों के साथ मतदाता दिवस पर प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इस संबंधी हरजिंदर सिंह रंगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक वार्डबंदी कर मतदाता दिवस के अवसर पर उनके वार्ड के दर्जनों मतदाताओं के साथ धोखा किया है। यहां कई दशकों पुराने मतदाताओं के नाम वोटर सूचियों से गायब हो गए हैं और कईयों के वोट दूसरे वार्डों में बदल दिए गए हैं। हरजिंदर सिंह रंगी के वार्ड नंबर 14 के दशकों पुराने मतदाता आदर्श नगर निवासी भाग सिंह सैनी, सुशील धीमान, सुदर्शन सूद, हरनेक सिंह, राकेश शर्मा, शिव चरण सिंह, रणबीर सिंह, भूपिंदर वर्मा और तरसेम लाल के हवाले से बताया कि यह सभी मतदाता पिछले कई वर्षों से आदर्श नगर के निवासी हैं और चुनावों में अपनी वोट डालते आ रहे हैं। संभावित हार को देखते हुए सरकार के चहेतों के इनके वोट वार्ड नंबर 16 और 19 में शिफ्ट कर दिए हैं, जबकि इनके आसपास के घरों के वोट वार्ड नंबर 14 की ही वोटर सूची में हैं। रंगी ने प्रभावित लोगों के हवाले से इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत करने के अलावा एतराज भी जताया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने कहा कि मौजूदा सरकार को इन चुनावों में हार साफ दिखाई दे रही है। जिस कारण अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए एक वार्ड को कई-कई किलोमीटर में बांट दिया गया है। कांग्रेस के प्रत्याशियों को परिषद चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि जो भी एतराज आए थे उनको दूर किया गया था। अगर इसके बावजूद कोई शिकायत है तो उसकी जांच की जाएगी।
कैपशन-हरजिंद्र सिंह रंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed