फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   All-round opposition to Bittu's statement

बीजेपी प्रधान पर हुुए हमले पर कांग्रेसी सांसद के बयान पर हुआ बवाल

Sat, 17 Oct 2020 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
All-round opposition to Bittu's statement
मोहाली। भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने वाले कांग्रेसी नेता एवं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को मोहाली में बीजेपी के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मांग की है कि बिट्टू के खिलाफ धारा-307 के तहत केस दर्ज होना चाहिए। बिट्टू द्वारा सरेआम टीवी और प्रिंट मीडिया के माध्यम से दिए बयान से सब साफ होता है कि हमला किसानों ने नहीं बल्कि बिट्टू की शह पर कांग्रेसियों द्वारा किया गया है। संघर्षों के बारे में बोलते हुए मित्तल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ किए वायदों को निभाती हुई उनके हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर बरसते हुए कहा कि कैप्टन सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। कैप्टन सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था बुरी तरह फेल हो चुकी है। किसानों को संघर्ष का रास्ता छोड़कर अपने प्रधानमंत्री पर विश्वास करना चाहिए ताकि किसानों की हालत सुधारी जा सके। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखविन्दर सिंह गोल्डी, जिला मोहाली प्रधान नरिन्दर राणा, अरविन्द मित्तल, पार्षद अरुण शर्मा, अशोक झॉ, मुकेश गांधी, राजीव शर्मा, जगदीप सिंह जग्गी औजला किसान मोर्चा, मदन गोयल, तरलोचन गोयल, पवन मनोचा और उमा कांत तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed