फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akalis opposed MLA Sidhu, who came to inaugurate the gym

जिम का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक सिद्धू का अकालियों ने किया विरोध

Tue, 28 Sep 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Akalis opposed MLA Sidhu, who came to inaugurate the gym
मोहाली। सेक्टर-68 में जिम के उद्घाटन को लेकर अकाली नेताओं की ओर से पूर्व सेहतमंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू का विरोध किया गया। पुलिस ने जब अकाली कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस के साथ हलकी झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई अकाली नेेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, साथ ही इस संबंधी फेज-8 थाने में केस भी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर इस संबंधी अकाली नेताओं का कहना है कि किसानों की ओर से सोमवार को भारत बंद की कॉल दी गई थी। जिम खुला होने के चलते लोगों ने इसका विरोध किया। अकाली नेताओं ने कहा कि पुलिस कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के कहने पर उनके कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले आई है। अकाली नेताओं की ओर से थाना फेज-8 में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस संबंधी अकाली नेता एडवोकेट सिमरजीत सिंह, शहरी प्रधान कमलजीत सिंह रूबी, हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, अवतार सिंह मौली ब्लॉक समिति सदस्य, सतनाम सिंह लांडरां, आजाद ग्रुप से परमिदंर सिंह सोहाना और अकाली कार्यकर्ताओं को छुड़वाने के लिए थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस संबंधी डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस ने कानून को अपने हाथ में लेनेे और सार्वजनिक स्थल पर शोर मचाने के आरोप में रमनदीप सिंह समेत कई युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed