फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akali Leader Bikram Majithia will be produced in Mohali court today

मोहाली: 19 अप्रैल तक बढ़ी बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत, अदालत में कहा-जान को खतरा, सिंगल बैरक में शिफ्ट किया जाए

Tue, 05 Apr 2022 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 03:38 PM IST
सार

इससे पहले अदालत में मजीठिया के वकीलों ने एक याचिका दायर की। अदालत को बताया कि जेल में मजीठिया की जान को खतरा है। उन्हें पहले की तरह सिंगल बैरक में शिफ्ट किया जाए।

विज्ञापन
Akali Leader Bikram Majithia will be produced in Mohali court today
बिक्रम मजीठिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पटियाला जेल में बंद अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को अदालत में याचिका दायर कर कहा कि वे वहां सुरक्षित नहीं है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मजीठिया ने खुद भी कहा है कि ऑल इज नॉट वेल। उन्हें बार-बार एक से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें पहले वाली बैरक में वापस भेजा जाए। इस संबंध में अदालत ने पंजाब सरकार और जेल सुपरिंटेंडेंट को छह अप्रैल तक के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


इस बीच अदालत ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। साथ ही कहा है कि अगली पेशी पर उन्हें निजी तौर पर पेश होना होगा। मजीठिया के वकील एचएस धनोआ, अर्शदीप सिंह और डीएस सोबती ने याचिका के माध्यम से अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल को सरकार की ओर से जेड प्लस सुरक्षा मिली है। वह खालिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर हैं। उन्हें गैंगस्टरों से भी धमकियां मिली हुई हैं। 
विज्ञापन


सोमवार की रात डीआईजी जेल की ओर से मजीठिया को फांसी चक्की बैरक में भेजने की कोशिश की गई। वहां पर मौत की सजा प्राप्त कैदियों को रखा जाता है। इस संबंधी जेल अधिकारियों ने डीआईजी को बताया है कि आरोपी को फांसी चक्की में नहीं ले जाया जा सकता, क्योंकि वहां पर उनकी हाजिरी नहीं लगाई जा सकती। इसके बाद मजीठिया को जोरा चक्की में तबदील कर दिया। जो कि फांसी चक्की से बिल्कुल अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया पर पिछली कांग्रेस सरकार के समय में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्होंने जेल से बचने के लिए हाईकोर्ट तक जंग लड़ी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें चुनाव के बाद आत्मसमर्पण के आदेश दिए थे। इसके बाद से वह जेल में ही हैं। वहीं, राज्य में नई आप की सरकार आने के बाद अब इस मामले के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बदल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed