फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AIIMS Mohali awaits NMC approval for 50 postgraduate seats

Mohali News: एम्स मोहाली में 50 पोस्ट ग्रेजुएट सीटों को एनएमसी मंजूरी का इंतजार

Wed, 16 Sep 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Mohali awaits NMC approval for 50 postgraduate seats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। एम्स में 50 नई पोस्ट ग्रेजुएट सीटों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की मंजूरी का इंतजार है। संस्थान ने 10 अलग-अलग पाठ्यक्रमों में इन सीटों के लिए आवेदन किया है। एनएमसी की स्वीकृति के बाद ही इन सीटों पर दाखिला शुरू हो पाएगा। अतिरिक्त एमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि कुल 50 पोस्ट ग्रेजुएट सीटों के लिए एनएमसी को आवेदन किया गया है। इनमें करीब 40 सीटें नैदानिक और 10 सीटें गैर-नैदानिक विभागों में प्रस्तावित हैं।
नैदानिक सीटों पर पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को मरीजों के इलाज के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। एमएस ऑर्थोपेडिक्स, एमएस जनरल सर्जरी, एमडी एनेस्थीसियोलॉजी और एमएस ओटोरहिनोलैरिंगोलॉजी का निरीक्षण पूरा हो चुका है। छह अन्य पाठ्यक्रमों का निरीक्षण लंबित है। इनमें एमडी एनाटॉमी, एमडी फिजियोलॉजी, एमडी बायोकेमिस्ट्री, एमडी पैथोलॉजी, एमडी जनरल मेडिसिन और एमएस ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी शामिल हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा कि एनएमसी की मंजूरी के बाद ही पोस्ट ग्रेजुएट सीटें आधिकारिक तौर पर शुरू होंगी। उम्मीद है कि अक्तूबर तक स्वीकृत सीटें एनएमसी के पोर्टल पर दिखाई देने लगेंगी। इसके बाद नवंबर-दिसंबर तक सीटों को भरने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इन सीटों के शुरू होने से एम्स में मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलेगी। साथ ही, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं में भी सुधार होगा। पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed