{"_id":"619aacfe3119d05a2a32709a","slug":"aids-control-employees-on-dharna-with-children-kitchen-built-in-pandal-mohali-news-pkl433718575","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स कंट्रोल कर्मचारी बच्चों सहित धरने पर, पंडाल में बनाई रसोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स कंट्रोल कर्मचारी बच्चों सहित धरने पर, पंडाल में बनाई रसोई
विज्ञापन
खरड़। पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल इंप्लाइज एसोसिएशन का पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइजेशन ऑफ कांट्रेक्ट इंप्लाइज बिल 2021 के खिलाफ प्रदर्शन 7वें दिन भी जारी रहा। इस बीच एनएचएम के कार्यकारी प्रधान सुखजीत सिंह ने भी उनका समर्थन किया। एड्स कंट्रोल मुलाजिम अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए हैं और एक पक्का घर बना लिया है, यहां तक कि रसोई भी धरना स्थल पर बना ली है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अब वे पक्के धरने से तभी उठेंगे जब वे पक्काहोंगे। 7वें दिन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ 30 मिनट का मौन भी रखा।
एसोसिएशन अध्यक्ष महिंदरपाल सिंह ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ धरने में शामिल हुए हैं और ठंड में बच्चे भी उनके साथ हैं। यहां पर ही रसोई का निर्माण किया गया है और स्थायी धरना पूरा होने तक जारी रहेगा। 24 नवंबर को सरकार के साथ बैठक होनी है और उसी दिन से बड़े पैमाने पर धरना शुरू किया जाएगा। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो वे अन्य यूनियनों के साथ मिलकर पूरे पंजाब में बड़े पैमाने पर धरने की तैयारी कर रहे हैं। हड़ताल के चलते पंजाब में एचआईवी टेस्टिंग और ओएसटी सेंटर भी बंद करने पड़े हैं।
इसी तरह एचआईवी मरीजों की दवाई के लिए बनाए एआरटी सेंटर, ब्लड सेंटर व अन्य गतिविधियां बंद करने को मजबूर हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जसमील सिंह देओल, महासचिव अमनदीप सिंह मुकेरियां, वित्त सचिव गुरजंत सिंह, प्रेस सचिव मनीष कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।