फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Agniveer who came on leave became a robber, arrested along with his brother and friend

Mohali News: छुट्टी पर आया अग्निवीर बन गया लुटेरा, सगे भाई-दोस्त संग गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Agniveer who came on leave became a robber, arrested along with his brother and friend
मोहाली। मोहाली पुलिस ने गन पॉइंट पर लूटपाट करने और वाहन चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इशमीत सिंह उर्फ ईशू और उसका सगा भाई प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ व दोस्त बलकर्ण सिंह के रूप में हुई है। तीनों गांव टाहली वाला बंदला, जिला फाजिल्का (पंजाब) के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। मुख्य आरोपी इशमीत भारतीय सेना में अग्निवीर है।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस ने चोरी के तीन वाहन बरामद किए हैं, जिनमें टैक्सी कार (मारुति डिजायर), एक्टिवा व बुलेट शामिल हैं। 315 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, एक खाली कारतूस और दो छीने गए फोन भी मिले हैं। तीनों के खिलाफ सदर कुराली थाने में बीएनएस की धारा 303 (2), 307, 308 (3), 317 (2), 341 (2), 3 (5) व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीने से बलौंगी में पीजी में रहे थे। वारदात कर तीनों फाजिल्का भाग जाते थे। गन पॉइंट पर गाड़ी लूटने के बाद आरोपी उस पर जाली नंबर प्लेट लगाकर दूसरी वारदात करते थे। आरोपियों ने वाहन चोरी की दो वारदात भी कबूली हैं। इनमें एक में एक्टिवा व दूसरे में बुलेट चोरी की थी। इन पर भी जाली नंबर प्लेट लगाकर वह वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने लूटे गए कुछ वाहन बेचे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी इशमीत भारतीय फौज में बतौर अग्रीवीर सिपाही
मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि मुख्य आरोपी इशमीत सिंह नवंबर 2022 में भारतीय फौज में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी। करीब दो महीने पहले ही वह एक माह की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। पश्चिम बंगाल से पंजाब आते समय रास्ते में उसने कानपुर (उत्तर प्रदेश) से अवैध हथियार की खरीद की। पंजाब आकर वह अपने भाई प्रभप्रीत सिंह व दोस्त बलकर्ण सिंह के साथ मिलकर लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। छुट्टी के बाद इशमीत सिंह ड्यूटी पर वापस भी नहीं गया। आरोपियों ने करीब दो महीने पहले मोहाली के बलौंगी क्षेत्र में पीजी पर कमरा लिया और यहां चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। आरोपी बिना सत्यापन के ही बलौंगी में किराये के घर पर रह रहे थे। इशमीत 12वीं पास है और गिरोह का सरगना है।


शाम को आते थे बलौंगी, रात को वारदात कर भाग जाते थे फाजिल्का
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी ज्यादातर फाजिल्का में ही रहते थे। सिर्फ वारदात करने मोहाली आते थे। बस या ट्रेन से वह फाजिल्का से यहां शाम को आते थे और रात में कमरे पर रुकते थे। फिर देर रात वारदात को अंजाम देकर लूटे गए वाहन से ही फाजिल्का निकल जाते थे। अब तक इन्होंने मोहाली में तीन वारदातों का अंजाम दिया है। आरोपियों ने बुलेट और एक्टिवा को बलौंगी से ही चुराया था। इशमीत लूटे हुए वाहनों के जाली कागजात तैयार करता था। मास्टरमाइंड इशमीत का भाई प्रभप्रीत पहले मोहाली में टैक्सी चलाता था।



चप्पड़चिड़ी के नजदीक गन प्वाइंट पर लूटी थी कार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 20-21 जुलाई की दरमियानी रात गन पॉइंट पर चप्पड़चिड़ी के नजदीक टैक्सी कार लूटी थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने पहले इन ड्राइव एप के माध्यम से कैब बुक किया। जिस फोन से कैब बुक करवाई, उसे लुधियाना के एक व्यक्ति से छीना था। कैब चालक मनिंदर ने सुबह चार बजे आरोपियों को इडस्ट्रियल एरिया से पिक किया। चप्पड़चिड़ी के पास एक सुनसान जगह पर आरोपियों ने उसे गन पॉइंट पर लेकर टैक्सी कार और 2500 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मनिंदर की शिकायत पर बलौंगी थाने में बीएनएस की धारा 307, 308, 125, 61 (2) व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed