फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After two full years, now the voice of small children will be heard in schools

पूरे दो साल बाद अब स्कूलों में सुनाई देगी छोटे बच्चों की आवाज

Mon, 22 Nov 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
After two full years, now the voice of small children will be heard in schools
मोहाली। वीआईपी शहर में दो साल के बाद अब दिसंबर के पहले हफ्ते से सभी स्कूलों में छोटे बच्चों की आवाजें सुनाई देंगी। यह बच्चे दो साल से घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। दरअसल शिक्षा विभाग की ओर से 2 अगस्त से प्रदेश के अंदर सभी स्कूल प्रबंधकों को स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए गए थे। इसके बाद अधिकतर स्कूलों ने बड़ी कक्षाओं को तो खोल दिया गया था, लेकिन छोटी कक्षा के बच्चों को स्कूल में पढ़ाने का फैसला लंबित पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद स्कूलों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। आलम यह था कि छात्रों को पढ़ाई स्कूल के बजाए ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए मुहैया करवाई गई। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के कम हुए मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से बीती 2 अगस्त को बड़े बच्चों के स्कूल खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई थी। लेकिन साथ में शर्त रखी थी कि स्कूल प्रबंधकों और पूरे स्कूल स्टाफ का टीकाकरण होना जरूरी और अभिभावकों से अनुमति के बाद ही छात्र स्कूल आ सकेंगे। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधकों की ओर से छोटी कक्षाओं को छोड़कर बड़ी कक्षाओं को खोल दिया और छोटी कक्षाओं को खोलने का फैसला पेंडिंग रख लिया। जिससे स्थिति को भांपकर प्री-नर्सरी की कक्षाओं को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन

लगातार कम हो रहे कोरोना के मामले
जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है और त्यौहारों के चलते भारी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर शॉपिंग करने आए। लेकिन कोरोना संक्रमण के फैलने की खबरें कम ही देखने को मिलीं। दूसरी ओर, संक्रमितों की लगातार कम होती संख्या को देखते हुए अधिकतर स्कूल प्रबंधकों की ओर से प्री-नर्सरी कक्षाओं को खोलने का फैसला लिया गया है और दिसंबर के पहले हफ्ते से छोटी कक्षाओं को अभिभावकों की अनुमति के बाद खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed