फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After two days of relief, 22 dengue patients were found again in 24 hours.

दो दिन राहत के बाद फिर 24 घंटे में डेंगू के 22 मरीज मिले

Tue, 23 Nov 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
After two days of relief, 22 dengue patients were found again in 24 hours.
मोहाली। जिले में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। इससे जिला सेहत विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिन में डेंगू बुखार के मामले कम आने के बाद सोमवार से डेंगू बुखार से पीड़ित मरीज आने लगे हैं और चौबीस घंटे में डेंगू ने 22 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन

सेहत विभाग की टीम की ओर से सोमवार को बुखार से पीड़ित 72 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई थी। जिसमें 22 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को आए मामलों के बाद जिले में अब कुल डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में 3,772 हो गई है और अक्तूबर में सबसे ज्यादा 2260 मामले सामने आए थे। जिले में अभी तक बुखार से पीड़ित होकर 37 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घरों में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें, क्योंकि डेंगू मच्छर का लारवा साफ पानी में पनपता है। सेहत विभाग के अधिकारियों द्वारा की जांच में यह सामने आया है कि जो लोग डेंगू बुखार से पॉजिटिव हुए, उनके क्षेत्रों की सैंपलिंग के दौरान संबंधित व्यक्ति के घरों से विभाग को जमा किया गया पानी बरामद हुआ। जबकि पानी को स्टोर करने के बजाए उसे रोज बदल देना चाहिए, तांकि डेंगू का लारवा न पनप सकें। इसके अलावा अपने आसपास साफ सफाई रखें और रात के समय मच्छर पनपने की सूरत में कीटनाशक मशीनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित वार्ड में फिर से बढ़े मरीज
जानकारी के मुताबिक बीते 2 दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित केसों की कमी आने के बाद सेहत विभाग ने राहत की सांस ली थी। लेकिन सोमवार को आए नए मामलों ने डाक्टरों को एक बार फिर नींद से जगा दिया। सोमवार 22 लोगों की डेंगू बुखार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेंगू वार्ड में तैनात स्टाफ में हलचल जरूर पैदा कर दी है, जो मरीजों की देखभाल को लेकर जुट गए। इसके साथ ही सिविल सर्जन ने मोहाली के अलावा खरड़, कुराली, ढकोली, बलटाना, डेराबस्सी, लालड़ू जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में डाक्टरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed