{"_id":"69e7e54f0131e50774067677","slug":"after-tube-wells-now-wires-of-ai-based-traffic-lights-are-being-stolen-mohali-news-c-71-1-mli1016-141553-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ट्यूबवेलों के बाद अब एआई बेस्ड ट्रैफिक लाइट्स के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ट्यूबवेलों के बाद अब एआई बेस्ड ट्रैफिक लाइट्स के तार चोरी
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था एकदम चौपट है। चोर अब सरकारी संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं। इस वजह से आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बार चोर जीरकपुर-शिमला मार्ग पर के-एरिया मोड़ पर 26 लाख की लागत से लगाई एआई बेस्ड ट्रैफिक लाइटों के तार काटकर ले गए हैं। चार दिन से एआई ट्रैफिक सिस्टम बंद पड़ा है। मोड़ पर हादसों और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। एनएचआईए ने पुलिस को तार चोरी होने की सूचना दे दी है।
स्थानीय निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले ट्रैफिक लाइट चालू होने से लोगों को जाम से राहत और हादसों को डर खत्म हुआ था, लेकिन अब चोरों ने ट्रैफिक लाइटों के तार ही चोरी कर लिए हैं। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जीरकपुर में तार चोरी करने का सिलसिला करीब एक माह से लगातार चल रहा है। तार चोरों ने सरकारी संपत्तियों को अपने निशाने पर ले रखा है। अब तक बलटाना, ढकोली, पीरमुछल्ला जैसे क्षेत्रों से चोर करीब 12 सरकारी पानी की ट्यूबवेलों के तार चोरी कर चुके हैं। इसमें बलटाना के हरमिलाप नगर, सैनी विहार फेज-2,3,4, ढकोली वार्ड नंबर-14 के कृष्णा एनक्लेव की तीन ट्यूबवेलों की तार चोरी हो चुके हैं। इससे पहले दयालपुरा में भी ट्यूबवेल के तार चोर काट ले गए थे।
के-एरिया मोड़ पर लगी ट्रैफिक लाइटों के तार चोरी हो गए हैं। पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है। जल्द ही नए तार लाकर कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा और लाइट सुचारू रूप से चलने लगेगी। -रिषभ, गोयल, एनएचएआई अधिकारी