जीरकपुर। पंजाब में बेअदबी की घटनाओं और लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट के बाद जीरकपुर पुलिस ने मॉल्स, दुकानों और शहर के इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहित बनाए रखने के लिए भी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने जीरकपुर पटियाला चौक से लेकर मैकडी चौक और इससे आगे सभी मॉल्स, दुकानों, होटलों, ढाबों और खासकर वीआईपी रोड पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने बेस्ट प्राइज, मेट्रो मॉल, कॉस्मो प्लाजा, जुडियो स्टोर वीआईपी रोड पर स्थित दुकानों की चेकिंग की। साथ ही सभी से सतर्क रहने की अपील की गई।
डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल और एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में यह अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल और एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने सभी दुकानों और मॉल्स मालिकों को सतर्क रहने, सीसीटीवी चलाकर रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु का पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से पुलिस को सहयोग देने और किसी भी घटना का पता चलते तुरंत सूचना देने की अपील की। इस दौरान पुलिस की टीम ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर भी वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे को बनाकर रखने के लिए भी की अपील की।