फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the lab owner in Derabassi, now a threatening letter to the owner of the ashram

Mohali News: डेराबस्सी में लैब मालिक के बाद अब आश्रम के स्वामी को धमकी भरा पत्र

Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
After the lab owner in Derabassi, now a threatening letter to the owner of the ashram
डेराबस्सी। इलाके में दहशत फैलाने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल करने, गोलियां चलाने और रंगदारी के लिए पत्र देने के तीन अलग-अलग मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि पुलिस ने तीनों मामले सुलझा लिए हैं और सतर्कता बरती जा रही है, धमकी भरे पत्र देने के अलावा चोरी की वारदातों में कोई कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


हाल ही में डेराबस्सी थाने के पास अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर (लैब) में रंगदारी का पत्र देने के बाद हवाई फायरिंग का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मशहूर कथावाचक, विश्व हिंदू तख्त के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी स्वामी विकास दास महाराज को जान से मारने का धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र स्वामी विकास दास महाराज को उनके डेराबस्सी के गांव दफरपुर के पास खाटू श्याम आश्रम के बाहर खड़ी उनकी कार के ऊपर मिला है। इसके साथ ही एक काले लिफाफा भी मिला है, जिसमें मुर्गे की कटी हुई गर्दन थी। वहीं पत्र देने वाले वाले दो लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं जो कि सफेद स्विफ्ट कार में आए थे।
विज्ञापन


धमकी भरे पत्र में लिखा है- विकास दास, तुम्हारी मौत करीब है, तुमने खालिस्तानियों के खिलाफ जो जहर उगला है, उसका नतीजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा, बहुत जल्द तुम्हें भी इस मुर्गे की तरह मार दिया जाएगा, हम तुम्हें 100 प्रतिशत मारेंगे। बच सकते हो तो भाग जाओ, खालिस्तान जिंदाबाद।''''
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाल ही में स्वामी विकास दास ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक बयान शेयर कर लुधियाना में एक हिंदू नेता पर हुए हमले की निंदा की थी और कहा था कि खालिस्तानियों को उपजने नहीं दिया जाएगा, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर एएसपी वैभव चौधरी, डेराबस्सी थाना प्रमुख मनदीप सिंह और मुबारकपुर चौकी प्रभारी सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस मामले को लेकर मुबारिकपुर थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

स्वामी विकास दास महाराज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर उन्हें पता चला कि दो लोग सुबह 4 बजे उनके आश्रम के बाहर टहलते नजर आ रहे हैं। जो उनकी कार के ऊपर धमकी भरा पत्र और मुर्गे की गर्दन वाला लिफाफा रख कर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed