फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the expansion, the corporation will focus on cleanliness; it will purchase water tankers and sprinkler systems for new sectors and villages

Mohali News: विस्तार के बाद सफाई पर फोकस, नए सेक्टरों और गांवों के लिए वाटर टैंकर और स्प्रिंकलर सिस्टम खरीदेगा निगम

Sun, 08 Feb 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
After the expansion, the corporation will focus on cleanliness; it will purchase water tankers and sprinkler systems for new sectors and villages
मोहाली। नगर निगम नए सेक्टरों और गांवों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक नई शुरूआत करने जा रही है। शहर की बढ़ती सीमा और आबादी को ध्यान में रखकर नगर निगम अब सड़क, फुटपाथ धुलाई और पानी के छिड़काव के लिए ट्रैक्टर माउंटेड वाटर टैंकर किराए पर लेने और खरीदने की योजना बना रखी है। इस संबंध में प्रस्ताव सोमवार को नगर निगम की बैठक में लाया जाएगा। नगर निगम की सीमा में अब लगभग 21 सेक्टर और 15 गांव शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन नए क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी नगर निगम पर आ गई है। ऐसे में मौजूदा संसाधनों से सफाई कार्य को सुचारू रूप से करना चुनौती बनता जा रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम की सेनिटेशन शाखा ने मांग की है कि सफाई कार्य के लिए 10 नए ट्रैक्टर माउंटेड वाटर टैंकर, फुटपाथ वॉशर और स्प्रिंकलर सिस्टम खरीदे जाएं। प्रस्ताव के अनुसार इन ट्रैक्टर माउंटेड वाटर टैंकरों का उपयोग दो वर्षों तक सड़क और फुटपाथ धुलाई, धूल नियंत्रण और पानी के छिड़काव के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही इनके संचालन और रखरखाव की व्यवस्था भी इसी अवधि के लिए की जाएगी। नगर निगम द्वारा इस कार्य के लिए करीब 2 करोड़ 22 लाख 28 हजार 944 रुपये का अनुमानित खर्च तैयार किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नए क्षेत्रों में नियमित सफाई न होने के कारण लोगों को धूल, गंदगी और प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर माउंटेड टैंकरों की मदद से सड़कों और फुटपाथों की नियमित धुलाई की जा सकेगी, जिससे शहर को साफ और स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। पंजाब डिपार्टमेंट कमिशन के सदस्यों ने सुझाव दिया है कि उक्त मशीनरी पर आने वाले खर्च को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिलने वाली ग्रांट से पूरा किया जाए। इससे नगर निगम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed