फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the death of all the four friends, khirjabad in grief

चारों दोस्तों की मौत के बाद ब्लाक माजरी में मातम छाया

Mon, 02 Dec 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
After the death of all the four friends, khirjabad in grief
सड़क हादसे में खिजराबाद में मारे गए व्यक्तियों के परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : MOHALI
कुराली। हरियाणा के जींद में गत रात हुए सड़क हादसे में गांव खिजराबाद के चार दोस्तों की में मौत हो गई। चारों की मौत के बाद पूरे ब्लाक माजरी में मातम छा गया। साथ ही इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों के चिराग बुझ गए। हादसे में मारे गए चारों दोस्त साझे तौर पर लक्कड़ का कारोबार करते थे। चारों एक साथ जींद में एक विवाह समागम में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे थे। खिजराबाद निवासी दो युवकों का गांव में रविवार देर शाम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार खिजराबाद में लक्कड़ का कारोबार करने वाले राम सिंह निवासी माजरी कॉलोनी के दोस्त का जींद के समीप किसी गांव में विवाह था। इस विवाह समागम के लिए दोस्तों द्वारा राम सिंह के साथ कारोबार करने वाले उसके तीन साथियों को भी बुलाया था। इस विवाह समागम में शामिल होने के लिए चारों दोस्त अपनी अल्टो कार (सीएच 01 के 0652) में सवार होकर शनिवार को खिजराबाद से गए थे। विवाह समागम में शामिल होने बाद जब चारों दोस्त वापस आ रहे थे तो रविवार तड़के लगभग 1 बजे कैथल और पिहोवा के बीच उनकी कार की टक्कर ट्रक के साथ हो गई। इस हादसे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष दो ने भी अस्पताल पहुुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस हादसे दौरान दम तोड़ने वालों में राम सिंह पुत्र हरी चंद वासी माजरी कॉलोनी, सुरिंद्र कुमार पुत्र तारा चंद वासी खिजराबाद, रजिन्द्रपाल पुत्र जेठू राम वासी खिजराबाद और भूषण सिंह पुत्र सुच्चा सिंह वासी हरीपुर बरदार शामिल हैं। हादसे की खबर जैसे ही सुबह क्षेत्र में पहुंची तो तीनों गांवों में मातम छा गया। राम सिंह लक्कड़ का व्यापारी और शेष तीनों भी उसके साथ यह कारोबार करते थे। कारोबार साझ होने के साथ ही चारों की काफी अच्छी दोस्ती थी। चारों विवाहित थे और चारों के ही 1-1 लड़का और 1-1 लड़की है। चारों अपने-अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके सिर पर ही परिवारों का गुजारा चलता था। शवों को रविवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा पुलिस द्वारा रोड को डायवर्ट करने और सभी ट्रैफिक को एक साइड करने के कारण हुआ। माना जा रहा है यह चारों दोस्त गाड़ी में जा रहे थे तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे इतना भयानक हादसा हो गया।

बाक्स
हंसी खुशी घर से गया था रजिन्द्रपाल
सड़क हादसे में मृतक रजिन्द्रपाल जोकि इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता है, अक्सर लक्कड़ के आरे पर जाता था। इसी कारण दूसरे तीनों दोस्तों ने उसको भी शादी में चलने के लिए कहा। उसको क्या पता था कि उसकी मृत्यु उसका रास्ते में इंतजार कर रही है। दो बच्चों का पिता हंसी खुशी घर से गया था, लेकिन सड़क हादसे में मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed